आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हुआ जहां देश के डोमेस्टिक सर्किट और विदेशी प्लेयर्स के बीच फ्रेंचाइज को लेकर शानदार जंग देखी गई। इन सब के बीच आईपीएल ऑक्शन को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार ने बेतुका बयान जारी कर लिखा की अफरीदी अगर आईपीएल का हिस्सा होते तो उन्हे 200 करोड़ रुपए मिलते।
इस विषय में बात करने से पहले आपको बता दें की इस बार आईपीएल ऑक्शन खास रहा। बोली का सिलसिला जारी रहा। एक दूसरे से आगे निकलने की भी होड़ साफ दिखाई दी वहीं ऑक्शन वार में जहां किसकी जीत हुई तो किसकी हार लेकिन क्रिकेट की जीत निश्चित देखी गई। ईशान किशन ने इस साल सर्वाधिक 15.25 करोड़ अर्जित कर इतिहास रचा और सबसे महंगे प्लेयर बने। वहीं चेन्नई ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई गई। जहां दीपक चाहर पर 14 करोड़ की धन राशि व्यय की गई। वहीं दूसरी ओर रैना, डुप्लेसी, इमरान ताहिर, पुजारा जैसे प्लेयर्स को चेन्नई ने जाने दिया।
पाकिस्तानी पत्रकार इहतिशाम उल हक का ट्वीट
If, Shaheen Shah Afridi was in #IPLAuction. He would’ve gone for 200 crores.
— Ihtisham Ul Haq (@iihtishamm) February 13, 2022
अगर शाहीन शाह अफरीदी आईपीएल ऑक्शन में होते तो उनकी बोली 200 cr तक जाती।
इस ट्वीट के बाद जमकर ट्वीट के रिएक्शन आने शुरू हुए जहां यह भी आपको बात दें की किसी भी टीम का बजट बीसीसीआई द्वारा 90 करोड़ ही निर्धारित की गई है और इसमें प्लेइंग इलेवन के साथ और भी प्लेयर्स चुनने की दरकार होती है ।वहीं ये तो बेहद बेतुका बयान सामने आया जहां 200 करोड़ की बात की गई है।
अलग अलग ट्वीट के रिएक्शन से हुआ ट्विटर गुलजार
अलग अलग रिएक्शन ट्वीट पर आने शुरू हो गए जहां कुछ ऐसे भी ट्वीट आए जहां पर आईपीएल द्वारा अफरीदी को अफोर्ड ना करने की भी बात रखी गई। लिहाजा ये अपने आप में इस अलग विषय है। लेकिन इस वर्ष आईपीएल में एक बार फिर पहले की ही भांति एक भी पाकिस्तानी प्लेयर को टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि वे इसके लिए रजिस्टर ही नहीं कर सकते हैं। देशों की बात की जाए तो श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड , अफगानिस्तान आदि टीमों के प्लेयर्स की अधिकता आईपीएल में इस बार भी धूम मचाती नजर आयेगी।
आपके पाकिस्तानी पत्रकार के ट्वीट पर क्या रिएक्शन हैं जरूर दें ।







