लखनऊ सुपरजाइंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2022 के खेले गए इस 53 वें मुकाबले में 75 रनों से करारा शिकस्त दिया है। इस जीत के साथ बेहतर रन रेट की वजह से लखनऊ 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो चूका है ।LSG ने KKR को जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में कोलकाता की पूरी टीम 101 रन पर सिमट गई ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ के लिए सर्वाधिक रन क्विंटन डीकॉक ने बनाए। जहाँ उन्होंने 29 गेंद में 50 रन की पारी खेली। लोकेश राहुल बिना कोई भी गेंद खेले श्रेयस के डायरेक्ट थ्रो का शिकार बन रन आउट हुए ।दीपक हुडा ने 27 गेंद में 41 रन की शानदार पारी खेली और टीम को उबारा ।
डि कॉक और दीपक के बीच 39 गेंद में 71 रन की साझेदारी हुई। स्टोइनिस भी कोलकाता के खिलाफ लय में नज़र आये और 14 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। वहीँ आखिरी में होल्डर ने 2 गैंडों में लगातार 2 छक्के लगाकर टीम का स्कोर 176 रन तक पहुंचाया । शिवम् मावी के 19 वें ओवर में 30 रन आये ।
KKR के बल्लेबाज की बात की जाये तो एरोन फिंच, श्रेयस अय्यर , रिंकू सिंह , नीतीश राणा फ्लॉप साबित हुए । इन सभी प्लेयर ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट लखनऊ को दिया । फिंच ने 14, अय्यर ने 6 ,नीतीश राणा 2 रन बनाकर चलते बने ।KKR के लिए सर्वाधिक रन आंद्रे रसेल ने बनाए जहाँ उन्होंने 19 गेंद पर आतिशी 45 रनों की पारी खेली।लखनऊ के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ आवेश खान और जेसन होल्डर रहे जिन्होंने 3-3 विकेट चटकाए ।
मैन ऑफ द मैच

मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब आवेश खान को दिया गया । जहाँ उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किये ।
53 वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में बदलाव
आईपीएल के 53 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में उलटफेर देखने मिल रहा है । जहाँ लखनऊ के सलामी बल्लेबाज़ डि कॉक ने कोलकत एके खिलाफ शानदार 29 गेंद पर 50 रन थोक कर अब टॉप-5 में अपनी जगह पक्की कर ली है ।

ऑरेंज कैप की लिस्ट में डि कॉक अब पांचवें स्थान पर 344 रनों के साथ आ गए हैं । बटलर 618 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल से 451 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर धवन 381 रन के साथ हैं । चौथे स्थान पर अब वार्नर 356 रन के साथ आ गए हैं , पांचवें स्थान पर डि कॉक 248 रनों के साथ हैं। छठे स्थान पर हार्दिक 333 रन के साथ हैं ।
53वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

53 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में यजुवेंद्र चहल 22 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । कुलदीप 18 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं । तीसरे स्थान पर अब रबाडा 18 विकेट के साथ हैं । चौथे पायदान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं ।पांचवें स्थान पर हसारंगा 16 विकेट के साथ मौजूद है। कुलदीप यादव , रबादा और चहल के बीच पर्पल कैप की जंग देखने मिल रही है ।
पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

लखनऊ पॉइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ गुजरात से बेहतर रन के चलता नंबर-1 पर पहुंच गई है। वहीं, लखनऊ से मिली हार के बाद KKR आठवें स्थान पर खिसक गई है। अगर KKR को प्ले-ऑफ में पहुंचना की उम्मीद को ज़िंदा रहना है तो शेष तीनों मैच जीतने होंगे साथ ही नेट रन रेट भी बेहतर रखने की दरकार होगी ।







