वीडियो: छक्के के साथ राहुल ने मैच तो जिताया पर 10 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम

0
92
views
Video: Rahul won the match with a six but recorded a shameful 10-year-old record in his name
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम त्रिवेंद्रम में खेला गया ।जहां इस शानदार मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से अपने नाम करते हुए श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दीपक चहर की शानदार गेंदबाजी

भारत के स्ट्राइक  गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के पांच बल्लेबाजों को 9 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया ।जहां 3 ओवर के अंदर ही दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन वापस हो चुकी थी । इसके बाद महाराज ने पारी को संभाला और 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए वहीं पार्नेल ने भी 24 महत्वपूर्ण रनों की साझेदारी निभाई और टीम का स्कोर 108 रन तक पहुंचाया।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन सफलता अर्जित की। वही दीपक चाहर ने 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। पिछले कुछ मैचों में कुटाई झेल रहे हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो सफलताएं अर्जित की।अक्षर पटेल के खाते में एक सफलता रही।

लोकेश राहुल ने छक्के के साथ खत्म किया मैच

Video: Rahul won the match with a six but recorded a shameful 10-year-old record in his name
PC: BCCI

गौरतलब है भारतीय पारी की शुरुआत निराशाजनक रही जहां शून्य के स्कोर पर रोहित शर्मा आउट  हुए,वहीं इसके तुरंत बाद 3 रन के स्कोर पर विराट कोहली भी पवेलियन वापस गए ।हालांकि लोकेश राहुल और सूर्यकुमार ने पारी को संभाला लेकिन लोकेश राहुल मैदान के बीच काफी परेशानी में दिखाई दिए जहां दो बार बार एलबीडब्ल्यू आउट होने से भी बचें ।वही लोकेश राहुल ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की नाबाद पारी खेली।

लोकेश  राहुल  ने   में छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई, वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने लोकेश  से दबाव हटाते हुए 5 चौके और तीन छक्के की मदद से महज 33 गेंदों का सामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय t20 क्रिकेट में अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया।

लोकेश राहुल ने किया शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम

Video: Rahul won the match with a six but recorded a shameful 10-year-old record in his name
PC: BCCI

लोकेश राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए कुल 56 गेंद लिए गौरतलब है कि इससे पहले साल 2012 में 54 गेंदों का सामना करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गौतम गंभीर ने 50 रन बनाए थे वहीं t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक गेंद का सामना करने के बाद 50 रन बनाने वाले सूची में लोकेश राहुल गौतम गंभीर के 10 साल पुराने शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़कर अपना नाम अंकित करवा चुके हैं।

छक्का लगाकर उप कप्तान ने जिताया भारत  को मैच

 

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here