वीडियो: उधर विराट और इधर बाबर आजम की नेट पर जबरदस्त प्रैक्टिस सेशन की वीडियो हुई वायरल

0
101
views
Video: The video of Virat and Babar Azam's tremendous practice session on the net went viral.
Pc: Twitter

इधर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज का आगाज 20 सितंबर से होगा वहीं दूसरी ओर 22 सितंबर से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच भिडंत होगी। वहीं अपने अपने सीरीज को जीतने के लिए प्रैक्टिस का जबरदस्त दौर जारी है जहां जीत के लिए दोनों टीमों के प्लेयर्स जबरदस्त पसीना नेट पर बहा रहे हैं। जहां भारत के धाकड़ बल्लेबाज़ विराट कोहली का वीडियो वायरल हो रहा है वहीं दूसरी ओर बाबर आजम ने भी अपने प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद फैंस का प्यार बरस रह है और फैंस इसे पसंद करते नजर आ रहे हैं।

एशिया कप में शतक ठोकने के बाद विराट के इरादे बुलंद

एशिया cup में विराट कोहली ने शतक जड़ने के साथ जहां अपना 71 वा शतक पूरा किया वहीं उन्होंने यह भी साबित किया की वे अब विराट वापसी कर चुके हैं। लिहाजा अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वे धाकड़ प्रदर्शन करने की ओर देख रहे हैं।

विराट कोहली

बाबर आजम फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे

एशिया कप में खराब फॉर्म से जुंझ रहे बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सीरीज में वापसी करते नजर आयेंगे। जहां उन्होंने अपने प्रैक्टिस का वीडियो साझा किया है। वहीं नेट सेशन में कई शानदार शॉट भी जड़ा है जहां फैंस उनके फॉर्म में आने की उम्मीद करते नजर आएंगे। देखना दिलचस्प होगा की आने वाले सिरीज में बाबर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को खेल जाएगा और आखिरी मैच दो अक्टूबर को होगा। सभी मैच कराची और लाहौर स्टेडियम में ही खेले जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here