IPL 2022: अनसोल्ड रहे सुरेश रैना को हार्दिक पांड्या की टीम खरीदेगी? क्रिकेट फैंस की है बड़ी डिमांड, जानिए क्या कहते हैं नियम?

0
115
views
PL 2022: Unsold Suresh Raina will be bought by Hardik Pandya's team? There is a big demand for cricket fans, know what the rules say?
PC:IPLT20/TWITTER

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। सभी टीमों की नीलामी फरवरी में ही हो चुकी है। इस बार आईपीएल में 8 टीमों के बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी। दो नई टीमों में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स हैं। बता दें कि गुजरात टाइटंस को आईपीएल शुरू होने से पहले ही एक बड़ा झटका लग चुका है। गौरतलब है कि इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जैसन रॉय ने आईपीएल में खेलने से मना कर दिया है और पर्सनल कारण के चलते उन्होंने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। जैसन रॉय को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ की राशि देकर खरीदा था।

क्रिकेट फैंस की बड़ी डिमांड

जैसन रॉय के द्वारा गुजरात टाइटंस से अपना नाम वापस लेने के बाद अब गुजरात की टीम एक नए रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गई है। जैसन रॉय नाम वापस लेने पर गुजरात टाइटंस और सुरेश रैना के फैंस सुरेश रैना को गुजरात की टीम में शामिल करने के अपील कर रहे हैं। बता दें कि सुरेश रैना फरवरी महीने में हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। गुजरात टाइटंस के फैंस सोशल मीडिया पर सुरेश रैना को टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। सुरेश रैना के फैंस को लगता है कि वे जैसन रॉय के स्थान पर शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

ट्विटर पर सुरेश रैना को लेकर उनके फैन्स कह रहे हैं कि इस फॉर्मेट के सुरेश रैना महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

सुरेश रैना को लेकर ट्विटर पर उनके फैंस यह डिमांड लगातर कर रहे हैं कि सुरेश रैना इस फॉर्मेट में महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें एक मौका अवश्य दिया जाना चाहिए।

क्या हार्दिक पांड्या की टीम सुरेश रैना को खरीदेगी?

आईपीएल 2022 के सीजन से जैसन रॉय के नाम वापस लेने पर भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना के दरवाजे पूरी तरह से खुल गए हैं। आपको बता दें कि नीलामी से पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम गुजरात टाइटंस सुरेश रैना को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ी बोली लगा सकती है। लेकिन दुर्भाग्य से किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। हालांकि गुजरात टीम के पास अब सुरेश रैना जैसे धाकड़ बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल करने का शानदार मौका है। अब देखने वाली बात यह है कि कगुजरात टाइटंस सुरेश रैना को अपनी टीम में शामिल करती है अथवा नहीं।

क्या कहते हैं नियम

नीलामी में गुजरात टाइटंस ने जैसन रॉय को 2 करोड़ की बेस प्राइस खरीदा था। नीलामी में सुरेश रैना की भी सेम बेस प्राइस थी। लेकिन नीलामी में सुरेश रैना अनसोल्ड रहे थे। यदि इस ब्रैकेट पर कोई खिलाड़ी लीग से बाहर होता है, तो सुरेश रैना की वापसी का मौका बनता है। क्योंकि आईपीएल नियमों के मुताबिक बतौर रिप्लेसमेंट कोई टीम किसी अनसोल्ड खिलाड़ी (सेम बेस प्राइस ब्रैकेट) को ही शामिल कर सकती है। जैसन रॉय और सुरेश रैना एक ही बेस प्राइस ब्रैकेट में शामिल थे। हालांकि गुजरात की टीम जैसन रॉय की जगह पर किसी विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करती है या सुरेश रैना पर दांव लगाती है, यह देखने वाली बात होगी।

सुरेश रैना का आईपीएल कैरियर

सुरेश रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेले हैं और 32.52 की औसत से 5528 रन बनाए हैं। रैना का सर्वोच्च स्कोर 100 रन है। रैना ने 1 शतक और 39 अर्द्धशतक बनाए हैं। रैना ने आईपीएल कैरियर में 506 चौके और 203 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here