IND vs AUS: इस बड़ी वजह से 3 स्टार प्लेयर के बिना हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के लिए रवाना, शेयर की फोटो

0
94
views
IND vs AUS: Australia team left for India without 3 star player due to this big reason, share photo
PC: Cricket Australia

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले 3 टी 20 मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं टी 20 विश्व कप से पहले सभी देश अपनी अपनी टीमों का ऐलान कर रही हैं वहीं विश्व कप 2022 से पहले भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया 3 टी 20 मैच खेलती नजर आयेंगी वहीं 6 दिन के अंदर कुल 3 मैच खेले जाएंगे। जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया के टीम अपने 3 स्टार प्लेयर की गैरमौजूदगी में भारत आ रहीं हैं।

इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया 2022

20 सितंबर को पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा, जहां मोहाली के मैदान पर शाम 7.30 पर मैच का आयोजन होगा

23 सितम्बर को दूसरा मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा जहां यह मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

25 सितम्बर को तीसरा मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा जहां यह मैच राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा।

ये तीन प्लेयर हुए बाहर

IND vs AUS: इस बड़ी वजह से 3 स्टार प्लेयर के बिना हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के लिए रवाना, शेयर की फोटो
PC: cricket Australia

गैरतलब है की विश्व कप से पहले तीन स्टार प्लेयर स्टार्क, स्टोनिश और मार्श को चोट की वजह से बाहर रखा गया है। जहां डेविड वार्नर पहले ही बाहर चल रहे हैं हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से हारी स्टेटमेंट के अनुसार भारत में 6 दिन में 3 मैच हैं और आराम का वक्त बिल्कुल भी नहीं है जहां इसलिए भी आईसीसी वर्ल्ड कप टी 20 को देखते हुए प्लेयर को आराम और प्रैक्टिस का मौका होम पर ही देना का निर्णय लिया गाय हैं।

गैरतलब है की पेसर नाथन एलिस, ऑल राउंडर  डेनियल सैम और सीन एबॉट को इन 3 प्लेयर के रिप्लेसमेंट के तौर पर रखा गया है।

साल 2019 में खेला गया था आखिरी भारत और ऑस्ट्रेलिया का सीरीज

साल 2019 में दो मैचों की टी 20 सीरीज खेली गई थी जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया से 2/0 से हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें की भारत के खिलाफ 3 टी 20 मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज खेलती नजर आयेगी। वहीं गाबा के मैदान पर 18 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ टीम

ऑस्ट्रेलिया टीम: सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस (उप-कप्तान), टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ। मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here