भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 4 मार्च से 8 मार्च तक मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा . इस मैच में विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे । गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच में t20 श्रृंखला में भारतीय टीम ने 3-0 से श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया था, वहीं अब बारी टेस्ट क्रिकेट की है जहाँ टेस्ट में बेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से जीत के रथ पर सवार होकर श्रीलंका की टीम का क्लीन स्वीप करना चाहेगी । वहीँ इस मैच में विराट कोहली अपने नाम 4 रिकॉर्ड कर सकते हैं जिसकी जानकारी आगे दी गई है जरूर पढ़ें।
विराट कोहली बनेंगे भारत की ओर से 12वीं ऐसे खिलाड़ी
𝗗𝗢 𝗡𝗢𝗧 𝗠𝗜𝗦𝗦!
Welcome to the 1⃣0⃣0⃣-Test club Virat Kohli 👏 👏#TeamIndia greats share their thoughts on @imVkohli‘s landmark Test, his achievements & the impact he’s had on Indian cricket. 🔝 👍
Watch the full feature 🎥 🔽https://t.co/m135xwB2zt pic.twitter.com/gzN71BZnCn
— BCCI (@BCCI) March 2, 2022
आपको बता दें कि भारतीय टेस्ट इतिहास में कुल 11 लोगों ने अब तक 100 टेस्ट मैच हो खेलने का गौरव प्राप्त किया है ।वहीं श्रीलंका के साथ 4 मार्च को होने वाले टेस्ट श्रृंखला में विराट कोहली भारत की ओर से बारे में ऐसे बल्लेबाज बनेंगे जिन्होंने भारत की ओर से 100 टेस्ट मैच खेला है।
भारत की ओर से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 11 प्लेयर की सूची में सचिन तेंदुलकर 200 मैचों के साथ टॉप पर हैं। दूसरे पायदान पर, राहुल द्रविड़ 164 मैचों के साथ हैं, वीवीएस लक्ष्मण 134 मैचों के साथ अनिल कुंबले 132 मैचों के साथ, कपिल देव 131 मैचों के साथ, सुनील गावस्कर 125 मैचों के साथ, दिलीप वेंगसरकर 116 मैचों के साथ सौरव गांगुली 113 मैचों के साथ ईशांत शर्मा 105 मैचों के साथ हरभजन सिंह सौ तीन मैचों के साथ वीरेंद्र शर्मा 104 मैचों के साथ भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं।
भारत की ओर से कोहली टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं विराट
जैसा कि पहले आपको बताया गया कि भारत की ओर से कुल 11 प्लेयर में 100 टेस्ट मैच का आंकड़ा पार किया है। वहीं बल्लेबाजों की बात की जाए तो उसमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण कपिल देव, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, दिलीप वेंगसरकर, वीरेंद्र सहवाग शामिल है ।वहीं अगर विराट कोहली 100वां टेस्ट मैच में शतक लगाते हैं तो वह ऐसा करने वाले भारत की ओर से सबसे पहले खिलाड़ी होंगे।
विराट कोहली अगर अबे टेस्ट मैच में दोनों पारी में शतक लगाते हैं वह तोड़ सकते हैं पोंटिंग का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला प्लेयर रिकी पोंटिंग ने अपने शो में टेस्ट मैच में दोनों पारियों में शतक जड़ा था वहीं अगर विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़ते हैं तो वह रिकी पोंटिंग केस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे।
विराट कोहली तोड़ सकते हैं सौरव गांगुली का रिकॉर्ड
श्रीलंका के विरुद्ध भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले टॉप प्लेयर की सूची में गांगुली पांचवें स्थान पर है हैं , जहाँ खेले गए कुल 14 मैच में 1064 रन 40.2 6 की औसत से बनाया है । जहाँ उन्होंने चार अर्धशतकीय पारी तथा तीन शतक बनाया है ।वहीं विराट कोहली ने 9 मैचों में 1004 रन 77.2 की औसत से बनाए हैं ।
जहां उन्होंने दो और शतकीय पारी तथा पांच अर्धशतकीय पारी खेली है। आपको बता दें कि महज 61 रन बनाकर विराट कोहली सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ पांचवें पायदान पर श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में आ सकते हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में सचिन तेंदुलकर पहले पायदान पर मैचों में 1995 रन बनाए हैं जिसमें 9 शतक तथा छह अर्धशतक बनाया है।







