भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड पर भारत ने 5 विकट से जीतकर एशिया कप में बता दिए है की डिफेंडिंग चैंपियन इस बार फिर कप को हासिल करने आई है। वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 147 रन बनाए जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 2 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर मैच को 5 विकेट से जीता।
हार्दिक के संग जड़ेजा ने जमाया रंग

जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 रन की शानदार पारी खेली वहीं 17 गेंद में अविजित 33 रन की पारी खेली जहां उन्होंने शानदार चार चौके और 1छक्का जड़ा हार्दिक ने 194 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अंत में छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई। वही जडेजा का योगदान भी कबीले तारीफ रहा।
पाकिस्तान की ओर से स्पिनर मोहम्मद नवाज ने 3.4 ओवर में 33 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए वहीं नसीम को 2 सफलता हाथ लगी।
रिजवान 360 डिग्री शॉट खेलने के चक्कर में हुए हार्दिक का शिकार
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज रिजवान ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खाली जहां उन्होंने चार चौके और 1 छक्के की मदद से 102.38 के स्ट्राइक रेट से 43 रन 42 गेंद पर बनाए। वहीं उनका विकेट हार्दिक ने चटकाया। भारत के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान के 10 के 10 विकट चटकाए। वहीं हार्दिक ने 3 aur भुवनेश्वर कुमार के खाते में 4 विकट आए।
हार्दिक ने गेंद से भी बिखेरा जलवा, आवेश का शानदार कैच

हार्दिक ने 15 वें ओवर में दो विक चटकाए जहां उन्होंने खुशदील और रिजवान का विकेट हासिल कर पाकिस्तान की टीम को मुस्किल में डाल दिया। वहीं हार्दिक ने 15 वें ओवर की पहली गेंद पर रिजवान को शॉर्ट लेंथ की तेज डिलीवरी डाली जिसे रिजवान थर्ड मेन की दिशा में खेलने के लिए झुक कर अपर कट लगाना चाह रहे थे, गेंद बल्ले से लगने के साथ ही थर्ड मेन की दिशा में गई। जहां चुस्त और मुस्तैद आवेश खान ने डाइव लगाकर कैच को पकड़ रिजवान की पारी का अंत किया।
वीडियो
— Bleh (@rishabh2209420) August 28, 2022
;







