INDvsSL: भारत ने 3-0 से श्रीलंका को मात देकर बना चैंपियन, इसे मिला मैन ऑफ द मैच व सिरीज, स्कोर कार्ड

0
192
views
INDvsSL: भारत ने 3-0 से श्रीलंका को मात देकर बना चैंपियन, इसे मिला मैन ऑफ द मैच व सिरीज, स्कोर कार्ड
PC: Hotstar

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच धर्मशाला में खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने टी-20 में श्रीलंका की टीम को आखिरी मैच में 6 विकेट से रौंदा और  क्लीन स्वीप कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है । भारतीय टीम ने अंतिम टी-20 मैच में श्रीलंका की टीम को विकेट से रौंद कर 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया। वहीं बतौर कप्तान रोहित शर्मा की साल 2022 में दूसरी तीसरी जीत रही है ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने बेहद ख़राब शुरुआत की जहाँ भारतीय गेंदबाज़ ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पावर प्ले में केवल 18 रन देकर 3 विकेट लिया । शुरुआती झटकों से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवर में श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय  की टीम 148/4 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया ।इस तरह से भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल कर श्रीलंका को सीरीज में क्लीनस्वीप कर दिया ।

भारत बना चैंपियन

पहला मैच भारत ने 62 रनों से जीता ।

दूसरा मैच भारत ने 7 विकेटों से जीता ।

तीसरा मैच भारत ने 6 विकेट से जीता ।

मैन ऑफ द सीरीज

मैच में श्रेयस को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाज़ा गया । जहाँ श्रेयस ने 3 मैचों में 204 बनाये।

मैन ऑफ द मैच

श्रेयस को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया। जहाँ श्रेयस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 45 गेंद पर 1 छक्के और 9 चौके की मदद से शानदार नाबाद 73 रन की पारी खेली ।

श्रीलंका टीम के बल्लेबाजी

श्रीलंका टीम की शुरुआती बेहद खराब रही जहां 18 रन के स्कोर पर श्रीलंका  के 3 टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज निसंका, कामिल मिशारा, चरिथ अशालंका  आउट हो गए । इसके बाद कप्तान  दसुन शनाका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 गेंदों का सामना करते हुए आतिशी 74 रनों की पारी खेली । जहाँ उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 9 चौका जड़ा ।दसुन शनाका ने दिनेश चंडीमल  के साथ साझेदारी निभाते हुए श्रीलंका को संकट से उबार लिया । दिनेश चंडीमल  ने कुल 27 गेंदों पर 22 रन बनाए ।

भारत की गेंदबाजी

भारत की गेंदबाज़ी की बात की जाए तो आवेश खान अपने आखिरी ओवर में 19 रन दिए, जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए । सिराज, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई ने 1-1 सफलता मिली ।

भारत की बल्लेबाजी

भारत की बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारत की ओर से श्रेयस ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। वहीं दीपक हुड्डा ने 21 रन बनाये , जडेजा ने 15 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाये ।

श्रीलंका गेंदबाजी

श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा  ने 3 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट चटकाए ।वहीं कुमार ने 3.5 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किये ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here