हाल में ही चोट से वापसी कर जिम्बाब्वे दौरे पर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तान बने लोकेश राहुल ने टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए 3/0 से भारतीय टीम को जीत दिलवाई। वहीं लोकेश राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया के शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं इसपर लोकेश राहुल के होने वाले ससुर सुनील शेट्टी ने लोकेश राहुल और अपनी बेटी आथिया को लेकर बड़ा बयान दिया है।
लोकेश राहुल और आथिया रिलेशनशिप में हैं यह अब जाग जाहिर हैं। वहीं जर्मनी में अपने ऑपरेशन के समय जाने के समय लोकेश राहुल के साथ आथिया भी उनके साथ गई थी। जहां एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया था। वहीं अटकलें तेज थी की लोकेश राहुल और सुनील शेट्टी की पुत्री आथिया जल्द ही इसी साल एक दूजे के हो जायेगें जहां इनकी शादी इसी वर्ष होगी। लेकिन ।सभी अटलकों पर अब सुनील शेट्टी ने विराम लगाते हुए बड़ा बयान साझा किया है और शादी के कयास पर अलग अलग टिप्पणी को भी विराम देने पर मजबूर कर दिया है।
सुनील शेट्टी के अनुसार उनकी पुत्री आथिया और लोकेश राहुल दोनों अपने काम के कमिटमेंट से बंधे हैं जहां लोकेश राहुल का कैलेंडर बेहद टाइट और व्यस्त है। वहीं इस साल वर्ल्ड कप के साथ एशिया कप भी है दुसरी ओर आथिया अपने काम पर फोकस कर रही हैं। जैसे ही समय मिलेगा वैसा ही परिवारों और दोनों लोगों के अनुसार शादी की जायेगी। वहीं अभी शादी के बारे में कहना जल्दबाजी होगी।
सुनील शेट्टी ने कहा की” बच्चे ही फैसला लेंगे” जहां अभी लोकेश राहुल एशिया कप और वर्ल्ड कप में व्यस्त रहेंगे वहीं इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरा भी है लिहाजा जब समय और बच्चे निर्णय लेंगे तभी शादी का दिन का निर्धारण होगा।
सूत्रों की मानें तो अगले वर्ष जनवरी फरवरी में लोकेश राहुल और सुनील शेट्टी की पुत्री परिणय सूत्र में बंध सकते हैं । जहां इस वर्ष लोकेश राहुल के कैरियर के लिए भी अहम है। बड़े सीरीज के साथ एक साथ कई युवाओं के आने के साथ ही हर सीट और पोजीशन की लड़ाई अब बेहद तेज हो गई है। सभी मौके की तलाश में हैं लिहाजा कैरियर को देखते हुए लोकेश राहुल के आने वाले सीरीज बेहद अहम होने वाले हैं।







