भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मुकाबला भारत ने 62 रनों से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। जहाँ भारत की ओर से रोहित शर्मा और ओपनर ईशान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 111 रन जोड़े और टीम को मजबूती प्रदान की । वहीँ भारत और श्रीलंका के दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी बुरी खबर आ रही है जहाँ सूत्रों के अनुसार भारत के सलामी बल्लेबाज़ को बाहर इंजरी की वजह से किया गया है । लिहाजा टीम में बड़े बदलाव हुई हैं , आगे खबर विस्तार से जानिए ।
भारतीय ओपनर ऋतुराज हुए चोटिल
गौरतलब है की भारत के ओपनर ऋतुराज को इंजरी की वजह से बाहर किया गया है । जहाँ मयंक अग्रवाल की वापसी बाकि बचे दो मैचों के लिए की गई है । वहीँ अब मयंक अग्रवाल सलामी बल्लेबाज़ के विकल्प के रूप में होंगे। वहीँ ईशान किशन की शानदार पारी देखते हुए लगता नहीं है की रोहित शर्मा मयंक को एकादश में जगह दे पायेगें । लिहाजा मयंक अग्रवाल को इंतज़ार करना पद सकता है । पिछले मैच में ईशान ने श्रीलंका के गेंदबाज़ो का धागा खोल दिया था । जहाँ ईशान ने श्रीलंका के गेंदबाज़ों की धुनाई जमकर की थी । हवाई शॉट या पूल शॉट दोनों हे करारे शॉट जमकर लगाया था ।
क्या मिल पायेगा मयंक अग्रवाल को जगह
जो टीम समीकरण है इसमें बेहद मुश्किल है की मयंक अग्रवाल प्लेइंग XI में अपनी जगह बना पाए । गौरतलब है की ईशान ने पिछले मैच में शानदार 89 रन खेलकर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज़ बने थे । लिहाजा उनके फॉर्म को देखते उनकी जगह मयंक को आजमाना शायद ही टीम इंडिया ऐसा करे ।
टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टी-20 – 24 फरवरी (शाम 7 बजे), लखनऊ
दूसरा टी-20 – 26 फरवरी (शाम 7 बजे), धर्मशाला
तीसरा टी-20 – 27 फरवरी (शाम 7 बजे), धर्मशाला
श्रीलंका के खिलाफ भारत की 16 सदस्यीय टी-20 टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल ( बैक अप) , श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकिपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तन), आवेश खान।







