भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए टी 20 सीरीज के ठीक बाद एशिया कप 2022 के लिए भारतीय 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। जहां दिनेश कार्तिक एशिया कप 2022 के लिए शामिल किए गए हैं। जहां आपको बता दें की भारत के क्रिकेट पंडितों समेत कई पूर्व प्लेयर्स भी वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं की किस प्लेयर को टीम में रखना चाहिए और किस प्लेयर का पत्ता साफ होना चाहिए । जहां रवि शास्त्री, मुरली कार्तिक समेत अब अजय जडेजा ने भी टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर अपनी टीम को रचना की है जहां उन्होंने यहां तक बोल दिया है की मैं अपनी टीम में कार्तिक को नहीं देखता वे कॉमेंट्री करें वे इसमें परिपक्व हैं। आगे खबर विस्तार से ।
फैन कोड पर बातचीत के दौरान एंकर अनंत और मुरली कार्तिक से बात के दौरान अजय जडेजा ने कहा की मैं अपनी टीम में शमी को प्राथमिकता देता हूं। वहीं दिनेश कार्तिक के लिए उन्होंने कहा की वे उन्हें अपने साथ कमेंट्री करना अधिक पसंद करेगें। उनका स्वागत है।

गेंदबाजों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की वे चहल, बुमराह , अर्शदीप के साथ शमी को बतौर गेंदबाज देखना पसंद करेगें। बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की हार्दिक, सूर्यकुमार, हार्दिक और ऋषभ पंत का चुनाव तय है।
अजय जडेजा ने कहा की अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली ओपन करने आते हैं तो आपको दिनेश कार्तिक की जरूरत पड़ेगी लेकिन अगर कोई और ओपन कर रहा है और जडेजा और हार्दिक आपके टीम में हैं और पंत आपके विकेटकीपर बल्लेबाज है तो दिनेश कार्तिक की जगह नहीं बन सकती । क्योंकि लोकेश राहुल को भी टीम में आना है।
जडेजा ने यह भी कहा की कार्तिक मेरे प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बन सकते वो मेरे साथ आकर बैठे और , कमेंट्री करें यह बहुत ही परिपक्व कमेंटेटर है। रविंद्र जडेजा और अक्षर के बारे में अजय जडेजा ने कहा की आपको देखना होगा की किस प्रकार के आप प्लेयर को पिक करना चाहते हैं। वहीं मुरली कार्तिक ने कहा की ऑस्ट्रेलिया के बड़े ग्राउंड और मैदान को देखते हुए यह साफ है की फील्डिंग के नजरिए से रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल आप जरूर करेगें।
अजय जडेजा ने कहा की अगर आप मॉडर्न डे क्रिकेट खेलने की मंशा से जाते हैं तो आपको दिनेश कार्तिक को छोड़ना होगा।







