Asia Cup 2022 Indian Squad: 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, 2 स्टार प्लेयर की वापसी, ईशान-संजू सैमसन का कटा पत्ता, ये 3 प्लेयर बने बैक अप

0
804
views
Asia Cup 2022 Indian Squad: 15-member squad announced, return of 2 star players, cut leaves of Ishaan-Sanju Samson, these 3 players became back up
PC: BCCI

आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022: Indian 15-man squad) के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है । 27 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने वाला है । जहाँ भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को मैच खेला जायेगा । जहाँ पाकिस्तान ने पहले ही अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी । वहीँ भारतीय टीम दूसरी ऐसी टीम बनी जिन्होंने टीम का ऐलान कर दिया है । वहीँ भारत के लिए खुशखबरी के साथ झटके वाली खबर भी सामने आई है । आगे खबर विस्तार से ।

विराट कोहली , लोकेश राहुल की हुई वापसी

इंग्लैंड दौरे के बाद विराट कोहली लम्बे आराम के बाद एक बार फिर से टीम के साथ जुड़ रहे हैं । वहीँ लोकेश राहुल भी अब अपने बैक इंजरी से पूरी तरह ठीक होकर टीम का हिस्सा बनाने के लिए तैयार हैं । जहाँ अब देखना दिलचस्प होगा की रोहित के साथ सूर्यकुमार या लोकेश राहुल कौन सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका अदा करेगा ।

इन 3 प्लेयर का कटा पत्ता

गौरतलब है की संजू सैमसन, कुलदीप  और ईशान किशन एशिया कप 2022 का हिस्सा नहीं होंगे । जहाँ इन 3 प्लेयर जिन्हें हाल में ही हमने वेस्टइंडीज के दौरे पर देखा था वहीँ अब उन्हें आराम दिया जायेगा हालाँकि ये नाम ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा जरूर हो सकते हैं ।

बुमराह और हर्षल चोट की वजह से हुए बाहर

Asia Cup 2022 Indian Squad: 15-member squad announced, return of 2 star players, cut leaves of Ishaan-Sanju Samson, these 3 players became back up
PC: BCCI

बैक इंजरी की वजह से जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट की वजह से एशिया कप का हिस्सा नहीं होंगे । जहाँ अब गेंदबाज़ी की कमान भुवनेश्वर कुमार , अर्शदीप और आवेश खान पर होगी ।

ये 3 प्लेयर होंगे बैक अप

Asia Cup 2022 Indian Squad: 15-member squad announced, return of 2 star players, cut leaves of Ishaan-Sanju Samson, these 3 players became back up
PC: BCCI

श्रेयस,दीपक चाहर और अक्षर पटेल ये 3 प्लेयर को बैकअप के तौर पर रखा गया है। जहाँ अगर अचानक कोई इंजरी होती है तो इन्हें टीम में लिया जायेगा ।

बल्लेबाज़

बल्लेबाज़ की भूमिका में रोहित शर्मा , विराट कोहली , लोकेश राहुल , दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार , दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत , दिनेश कार्तिक होंगे ।

आल राउंडर

हार्दिक , जडेजा , आश्विन आल राउंडर की भूमिका में होंगे ।

गेंदबाज़ी

चहल , आवेश खान , अर्शदीप , भुवनेश्वर कुमार , रवि बिश्नोई ।

एशिया कप 2022: भारतीय 15 सदस्यीय टीम (Asia Cup 2022: Indian 15-man squad)

रोहित शर्मा ( कप्तान) , लोकेश राहुल , विराट कोहली , सूर्यकुमार यादव , ऋषभ पंत , हार्दिक , दिनेश कार्तिक , रविंद्र जडेजा , आश्विन , भुवनेश्वर कुमार , अर्शदीप सिंह , रवि बिश्नोई , आवेश खान , दीपक हुड्डा , चहल ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here