मंच तैयार है और मुहरत भी निकल चुका है। जहां भारत और पाकिस्तान के भिड़ंत पर केवल पाकिस्तान और भारतीय क्रिकेट फैंस नहीं बल्कि पूरे विश्व के क्रिकेट फैंस का ध्यान केंद्रित है। वहीं सभी चीजो के बीच भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आ रही है जहां भारत के स्ट्राइक गेंदबाज के चोटिल होने की खबर आ रही है। आगे खबर विस्तार से ।
जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं एशिया कप-2022 से बाहर

गौरतलब है की पीटीआई के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है की भारतीय टीम के स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी की वजह से एशिया कप का हिस्सा नहीं होंगे । अगर ऐसा हुआ तो यकीनन भारतीय गेंदबाजी यूनिट में जरूर इसका दवाब दिखाई देगा। वहीं यॉर्कर किंग के ना होने से शमी, अर्शदीप और दीपक चहर को दवाब भरे परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने की दरकार होगी।
It is okay. Just be fit for the World Cup. https://t.co/P9xvLbzvyw
— Alagappan Vijayakumar (@IndianMourinho) August 8, 2022
एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से शुरू होगा । जहाँ पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जायेगा । वहीँ टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 6 टीमें इस सीरीज का हिस्सा लेंगी। भारत , श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया कप 2022 का हिस्सा होंगी, वहीं बाकि टीम का कायम क्वालीफिकेशन राउंड के तहत किया जायेगा । आपको बता दें की केवल पाकिस्तान ही एकमात्र ऐसी टीम है जिन्होंने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान एशिया कप के लिए किया है ।
वहीँ भारतीय टीम किसी भी समय टीम का ऐलान कर सकती है । जहाँ विराट कोहली, लोकेश राहुल और दीपक चाहर के नाम पर सभी निगाहें होंगी।







