IND vs WI: हार्दिक पांड्या की नजर रोहित शर्मा की कप्तानी पर! जीत के बाद कहा मौका मिला तो “why not”

0
359
views
IND vs WI: Hardik Pandya eyes Rohit Sharma's captaincy!
PC: Twitter

West Indies vs India, 5th T20I: वेस्टइंडीज और भारत के बीच आखिरी 5वें T20 मैच मुकाबला में भारतीय टीम ने फ्लोरिडा  के मैदान पर वेस्टइंडीज को 88 रन से रौंदकर पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से जीतकर चैंपियन बनी। जहाँ वेस्टइंडीज दौरे की बात की जाये तो भारतीय टीम ने पहले वनडे में शिखर धवन की अगुवाई में 3-0 और फिर रोहित शर्मा की अगुवाई में टी 20 सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की । वहीँ हार्दिक जो  की आखिरी मुकाबले में कार्यवाहक कप्तान थे उनसे पूछे जाने पर नियमित कप्तानी की मंशा जाहिर कर दी । आगे खबर विस्तार से ।

PC: BCCI

भारत की ओर से कार्यवाहक कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया जहाँ भारतीय टीम ने श्रेयस (64), हार्दिक (28)  और  दीपक हुड्डा (38) रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 15.4 ओवर में 100 रन पर सिमट गई ।

भारत के जीत के नायक

भारतीय टीम के जीत के नायकों में भारतीय स्पिनरों का बोल बाला रहा । जहाँ पहले श्रेयस ने (64) रन की पारी खेल भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया वहीँ उसके ठीक बाद भारतीय गेंदबाज़ों खासकर स्पिन गेंदबाज़ों ने जोड़ी में गेंदबाज़ी की और पुरे 10 विकेट अपने हिस्से किये । जहाँ रवि बिश्नोई ने 4 और कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट हासिल किया । वेस्टइंडीज की और से हेटमायेर ने 35 गेंद में 56 रन की पारी खेल थोड़ा संघर्ष दिखाया लेकिन बिश्नोई ने उन्हें श्रेयस के हाथों आउट करवाकर झटका दिया ।

हार्दिक ने दिया पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान ये बड़ा बयान

IND vs WI: Hardik Pandya eyes Rohit Sharma's captaincy! "Why not" if you get a chance after winning
PC: Twitter


अपने देश के लिए कप्तानी करने अपने आप में गौरव की बात है । नेतृत्व करने का मौका पाने अपने आप में एक बेहद सुखद अनुभूति है और उसमें जीत दर्ज करना अच्छा अहसास करता है । रोहित शर्मा ने सीरीज में सब कुछ ठीक किया था बास प्लान को प्रोसेस करना था ।

कप्तानी पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा की क्यों नहीं? अगर मुझे मौका मिला तो मैं कप्तानी करना चाहुँगा यह गर्व की बात होगी । विश्व कप पास है और हम अच्छा कर रहे हैं यह न्यू इंडिया है जहाँ प्लेयर को कर गुजरने की आजादी मैनेजमेंट से मिल रही है । खिलाडी को बैक किया जा रहा है और प्लेयर नेचुरल गेम  को स्वतंत्रता के साथ खेल रहे हैं जहाँ उनमें असफल होने की चिंता नहीं है । विश्व कप की तैयारी के लिहाज से हम  तैयार हैं लेकिन लेकिन हम इसके साथ ही सीख भी रहे हैं ।

हार्दिक ने 3 टी 20I मैच में 3 जीत की है दर्ज

आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में कप्तानी के दौरान हार्दिक ने जीत दर्ज की और 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड दर्ज किया है वहीँ आईपीएल में बतौर कप्तान पहले ही सीजन में उन्होंने टीम को जीत दिलाई है । अतः यह साफ़ है की अगर किसी भी कारन वश रोहित शर्मा कप्तान नहीं होते तो उनकी जगह हार्दिक कप्तानी लेने में संकोच जाहिर नहीं करेगें ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here