भारत और पाकिस्तान के बीच कॉमकॉन वेल्थ गेम का पांचवा मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। जहां 18 ओवर के मैच में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद दिया है।
पाकिस्तान की कप्तान मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां 18 ओवर के मैच में पाकिस्तान ने 99 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलामी प्लेयर मुनीब ने सर्वाधिक 32 रन की पारी 30 गेंद में खेली जहां उन्होंने 3 चौके और एक छक्के जड़े।

एक समय पाकिस्तान ने 1 विकेट पर 50 रन थे लेकिन फिर भारतीय गेंबाज़ों ने कहर बरपाया ।आलिया रियाज ने 18 और मारूफ ने 17 रन की पारी खेली। भारत की ओर से स्नेह राणा, राधा यादव ने 2/2 विकेट चटकाए, शफली वर्मा , मेघना और रेणुका को एक एक सफलता मिली ।
स्मृति मांधना और शैफाली की आतिशी पारी
पाकिस्तान की गेंदबाजों को भारत के सलामी प्लेयर स्मृति और शैफाली ने जमकर धुनाई की जहां शैफाली ने 9 गेंद में 16 रन और स्मृति ने 42 गेंद में आठ चौके और 3 छक्के की।मदद से नाबाद 63 रन की पारी खेलकर टी 20 में अपना 15 वां अर्धशतकीय पारी खेली।
वहीं मेघना ने 14 और जेमिमा ने 2 रन की पारी खेली। जहां स्मृति ने अनम को आड़े हाथों लेकर उनके ओवर में जबरदस्त बल्लेबाजी की जहां पहले 6 ओवर में भारत ने 61 रन का स्कोर खड़ा का पाकिस्तान पर दवाब डाल दिया था वहीं चौके के साथ स्मृति ने खूबसूरत अंदाज से मैच को भारत के नाम कर दिया।
हरमनप्रीत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक जीत दिलवाने के कप्तानों की श्रेणी में अब हरमप्रीत ने धोनी को पछाड़ दिया है। जहां हरमप्रीत के कप्तानी में भारत ने 42 मुकाबलों में जीत दर्ज की है वहीं धोनी ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 41 जीत दर्ज की हैं। विराट के खाते में 30 और रोहित शर्मा ने 27 जीत दर्ज की हैं।
टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली महिला कप्तान
इंग्लैंड की कप्तान एडवर्ड ने टी 20 क्रिकेट में कुल 93 मैच में 68 मैच में जीत दर्ज कर पहले स्थान पर हैं। लेनिंग ने 64 जीत दर्ज की हैं। हरमनप्रीत कौर ने 42 जीत दर्ज हैं।







