INDvsWI: भारत ने 119 रनों से दी WI को मात, 39 साल बाद बना ये रिकॉर्ड, 3-0 से बने चैंपियन, शुभमन गिल के नाम हुए ये 2 अवार्ड

0
87
views
INDvsWI: India beat WI by 119 runs, this record broken after 39 years, 3-0 champion, Shubman Gill got these 2 awards
PC: BCCI

भारतीय टीम ने आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज को  119 रन से रौंदकर श्रृंखला को ना केवल  3-0 से अपने नाम किया वहीँ  वेस्टइंडीज को तीनों मैच में हराकर क्लीन स्वीप कर 39 साल में पहली बार वेस्टइंडीज को उनके सरजमीं पर क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया । वहीँ धवन ने अपनी कप्तानी में पहली बार किसी टीम का क्लीन स्वीप किया ।



बारिश ने छीनी शुभमन गिल से शतक

INDvsWI: India beat WI by 119 runs, this record broken after 39 years, 3-0 champion, Shubman Gill got these 2 awards
PC: BCCI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए तीसरे वनडे मुकाबले में भारत के कप्तान धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते  36 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए। जहाँ बारिश से बाधित इस मैच में डीआरएस का प्रवेश हुआ और शुभमन गिल जो की 98 रन पर खेल रहे थे उन्हें शतक बनाने का मौका नहीं मिला ।

कप्तान शिखर धवन ने 58 और उप कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार ताबड़तोड़ 44 रन की तेज पारी खेली । वेस्टइंडीज को डकवर्थ लेविस नियम के तहत 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य दिया गया जहाँ वेस्टइंडीज की टीम 137 रनों पर ढेर हो गई ।

सिराज ने पहले ही ओवर में बरपाया कहर , चहल का चला जादू



वेस्टइंडीज ने अपने पहले 2 विकेट पारी के दूसरे ओवर में खो दिए जहाँ  सिराज के शानदार गेंदबाज़ी की चलते ब्रूक्स और मायर्स 0 रन पर आउट हुए । वहीँ  ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने पारी को संभाला और 42 रन बनाये ।

INDvsWI: India beat WI by 119 runs, this record broken after 39 years, 3-0 champion, Shubman Gill got these 2 awards
PC: BCCI

इसके उपरांत लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपना जलवा बिखेरा और सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए । मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर के खाते इ 2-2 सफलता आई । वहीँ अक्षर पटेल ने 1 प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे अहम्  विकेट निकोलस पूरन का लिया ।

मैन ऑफ़ द मैच



शुभमन गिल को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से भी नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने 98 रन की नाबाद पारी खेली । जिसके लिए उन्हें 500 डॉलर की धन राशि दी गई ।

मैन ऑफ द सीरीज

INDvsWI: India beat WI by 119 runs, this record broken after 39 years, 3-0 champion, Shubman Gill got these 2 awards
PC: Twitter

शुभमन गिल को मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने 3 मैच में 2 अर्धशतकीय पारी खेली । शुभमन ने 3 पारी में 205 रन 105 की स्ट्राइक रेट से बनाये । जिसके लिए उन्हें 1000 डॉलर की धनराशि दी गई ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here