Rishabh Pant vs Dhoni : भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में संपन्न हुए वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने आखिरी और निर्णायक मैच में इंग्लैंड की टीम को 5 विकेट से रौंदकर सीरीज को 2/1 से जीता, जहां ऋषभ पंत की 125 रन की ताबड़तोड़ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर याद रखी जायेगी। 16 छक्के 2 चौके और विली के एक ओवर में लगातर 5 चौके से मैच यादगार हुआ। ठीक इसके बाद धोनी और ऋषभ पंत के आंकड़ों की तुलना भी जोरों पर हैं। जहां 27 मैच में बाद के बाद देखें कौन है बेस्ट बल्लेबाज, आंकड़े से जानिए।
भारतीय टीम में धोनी ने औपचारिक तौर पर 15 अगस्त 2020 को सभी इंटरनेशनल क्रिकेट फॉर्मेट को अलविदा कहा। जहां इसके बाद विकेटकीपर की खोज शुरू हुई। हालांकि तबतक ऋषभ पंत का प्रवेश भारतीय टीम में हो चुका था वहीं लोकेश राहुल, ईशान किशन, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक के विकल्प भारतीय टीम के पास उपलब्ध थे। जहां चुनाव बेहद मुश्किल था।
दूसरी ओर ऋषभ पंत की प्रतिभा छुपी नहीं थी। जहां आईपीएल में इसका नजारा साफ देखने मिला था, जहां शॉट की रेंज कहे या कीपिंग दोनों में पंत ने खुद को साबित कर धोनी के बाद उतराधिकारी के रूप में भारतीय टीम में प्रतिष्ठित हुए।

ऋषभ पंत के पहले 27 वंडे मैच के बाद के आंकड़े
ऋषभ पंत ने खेली गई 27 मैच की 24 पारियों में कुल 840 रन बनाए हैं ।जहां ऋषभ पंत ने 36.5 के औसत से 840 वंडे रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने अपने छोटे से आकर्षक वंडे कैरियर में 5 अर्धशतक और 1 शतक बनाया है। जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 125 नाबाद रनों का रहा है।
धोनी के पहले 27 मैच के बाद वंडे के आंकड़े

भारत के शानदार और लोकप्रिय पूर्व भारतीय विकेटकीपर और कप्तान धोनी ने अपने पहले 27 वंडे मैच की 25 पारियों में 888 रन अपने नाम किए थे। जहां इस बीच उन्होंने 2 शतकीय पारी और 3 अर्धशतकीय पारी खेली थी। जहां उन्होंने अपना कैरियर बेस्ट 183 रन की पारी अपने कैरियर के पहले ही चरण में बना लिया था।
पंत और धोनी के आंकड़े की बात की जाए तो दोनो ही प्लेयर शानदार लग रहे हैं जहां ऋषभ पंत धोनी की जगह पर पूरी न्याय करते नजर आ रहे हैं। आंकड़ों की बात की जाए तो जरूर पंत धोनी से पीछे हैं लेकिन आने वाले समय में पंत धोनी के कई रिकॉर्ड को तोड़ते नजर आ सकते हैं।







