इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने 62 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर 333 रन बनाये जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 271 रनों पर सिमट गई ।गौरतलब है की डरहम के चेस्टर ली स्ट्रीट में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड के फैंस के लिए बेहद खास था जहाँ यह इंग्लैंड के दिग्गज आलराउंडर बेन स्टोक्स का आखिरी वनडे मुकाबला था ।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया । जहाँ डी कॉक के 19 रन पर आउट होने के बाद मैदान पर उतरे डुसेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 117 गेंद में ताबड़तोड़ 133 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने 10 चौके जड़े ।
मारक्रम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 61 गेंद में 77 रन की आतिशी पारी खेली । इंग्लैंड की ओर से लिविंग स्टोन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किया ।
आखिरी वनडे खेल रहे बेन स्टोक्स रहे फीके
इंग्लैंड तीन के मौजूदा टेस्ट कप्तान और विश्व के बेस्ट ऑलराउंडर प्लेयर बेन स्टोक्स अपना आखिरी वनडे मैच मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला । जहाँ गर्मी के बाबजूद होम ग्राउंड में मौजूद दर्शक आज बेन स्टोक्स से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे । जहाँ करियर के आखिरी मैच में वे बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे ।

आज बेन स्टोक्स वह रंग नहीं जमा सके जिसकी फैंस कल्पना कर रहे थे ।उन्होंने डरहम में अपने होमग्राउंड पर ना तो उनकी गेंदबाज़ी और न ही उनकी बल्लेबाज़ी छाप छोड़ने में कामयाब रही । दोनों ही खेमें में वे फ्लॉप रहे ।
5 ओवर रहे विकेटहीन, बल्ले से निकले केवल 5 रन
स्टोक्स ने अंतिम वनडे मैच में 5 ओवर में कुल 44 रन दिए दुःख की बात यह रही की उनके कहते में एक भी विकेट नहीं रहा । बल्लेबाज़ी में भी उनका प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा । जहाँ उन्होंने खेले गए कुल 11 गेंदों में सिर्फ 5 रन बना पाए ।

28वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में वह गेंद की लेंथ को पढ़ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू घोषित किये गए। स्टोक्स के वनडे करियर की बात की जाये तो उन्होंने खेले गए कुल 105 मैचों में 38.99 की औसत से 2924 रन बनाए। उन्होंने तीन शतक और 21 अर्धशतक बनाये हैं । गेंदबाज़ी की बात की जाये तो स्टोक्स ने वनडे में 74 विकेट हासिल किये हैं जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 61 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है ।
दक्षिण अफ्रीका गेंदबाज़ों की धारदार गेंदबाज़ी
जैसे रॉय और बेयरस्टो ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दी। जहाँ दोनों ने मिलकर 102 रन जोड़े । जेसन रॉय ने 43 रन और बेयरस्टो ने 63 रन की पारी खेली । वहीँ जो रुट ने भी शानदार हाथ दिखते हुए 86 रन की आकर्षक पारी खेली । लेकिन इन तीनों बल्लेबाज़ों के आउट होने के बाद निरंतर अंतराल पर इंग्लैंड के विकेट का पतन होता गया जहाँ बेन स्टोक्स भी 5 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए और इंग्लैंड को 62 रन से मैच को हारना पड़ा ।

एनरिच ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से सधी गेंदबाज़ी की और 8.5 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट चटकाए तबरेज और मारक्रम को 2-2 सफलता हाथ लगी । जहाँ इस मैच को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।







