बांग्लादेश के आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के द्विपक्षीय श्रृंखला को जीतने के बाद टी 20 इंटरनेशनल मैच से सन्यास ले लिया है। जहां उन्होंने सोशल मीडिया पर इसी पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी दी। बांग्लादेश क्रिकेट टीम की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले तमीम ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है।
तमीम इकबाल ने टी 20 वर्ल्ड कप से पहले लिया सन्यास

जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ 3/0 से जीत दर्ज कर बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया वहीं तमीम ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर लिखा की ” आज से आप मुझे टी 20 क्रिकेट से सन्यास लिया मानें” । तमीम बांग्लादेश क्रिकेट के बड़े जाने माने नाम हैं । जहां बांग्लादेश क्रिकेट को ऊपर पहुंचने में इनका बड़ा योगदान रहा है ।
आपको बता दें की तमीम इकबाल ने साल 2007 में डेब्यू किया था। वहीं तमीम इकबाल के रिकॉर्ड की बात की जाए तो तमीम इकबाल ने खेले गए कुल 74 टी 20 I मैच में 1701 रन 24.65 के औसत से बनाए हैं जहां उनका स्ट्राइक रेट 117.47 का रहा है। वहीं तमीम इकबाल का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 103 रनों का रहा है।
आपको बता दें की तमीम इकबाल बांग्लादेश की ओर से एकमात्र से प्लेयर है जिन्होंने t20 विश्व कप 2016 में ओमान के खिलाफ 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी वही वस बांग्लादेश की ओर से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तमीम हाल में बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
गौरतलब है की वेस्टइंडीज दौरे पर तमीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने कुल 3 पारियों में सर्वाधिक 117 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
हालांकि तमीम इकबाल ने इस वर्ष टी 20 फॉर्मेट से सन्यास की ओर इशारा किया था जहां जनवरी में उन्होंने टी20 से 6 महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया था।
बतौर कप्तान तमीम का ट्रैक रिकॉर्ड 100 फीसदी
33 वर्षीय तमीम इकबाल ने बतौर कप्तान कुल 5 सीरीज में शिरकत करते हुए 5 सीरीज में जीत हासिल की जिसमें वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाई है। वही बल्लेबाजी में अहम भूमिका अदा करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर इस सीरीज में तमीम रहे हैं।
तमीम इकबाल ने साफ किया वे वंडे क्रिकेट में फोकस करना चाहते हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। जहां ओवरसीज सीरीज में बांग्लादेश की टीम अच्छा प्रदर्शन करे इसके लिए वे अब व्हाइट बॉल के केवल वंडे मैचों के साथ जुड़े रहना चाहते हैं।
ट्वीट
Soon after leading #Bangladesh to a 3-0 ODI series sweep against West Indies on Saturday, Bangladesh opener #TamimIqbal has announced his retirement from the shortest format of the game with immediate effect.#Cricket #TamimIqbalRetires #T20Crickethttps://t.co/EwtEDFRL9T
— Outlook Magazine (@Outlookindia) July 17, 2022







