INDvsENG: सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा फाइनल मैच को T20 की तरह खेलेंगे, ये होगी गेम प्लान

0
99
views
INDvsENG: Suryakumar Yadav reveals that the final match will be played like T20, this will be the game plan

भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा। जहां अब करो या मरो वाली स्तिथि वाले इस मैच में दोनों टीमों के पास मौका होगा जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने का। वहीं। सीरीज का पहला मैच भारत ने 10 विकेट से जीतकर बिगुल बजाया ।वहीं दूसरा मैच इंग्लैंड ने 100 रन से जीतकर पलटवार कर सीरीज को जीवन प्रदान किया। वहीं आखिरी मैच से पहले सूर्यकुमार ने फाइनल मैच से पहले पूछे गाय सवालों का जवाब देते हुए साझा किया की वे कैसी गेम खेलते नजर आयेंगे।



सूर्यकुमार का बयान टी 20 की तरह रहेगा खेल

पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर सूर्यकुमार ने बताया की टी 20 में जड़े गए शतक के बाद उनका मोटिवेशन लेवल काफी ऊपर है जहां वे टी 20 की ही तरह अपना स्वाभाविक गेम खेलते नजर आएंगे और स्कोरबोर्ड पर रन बढ़ते नजर आयेंगे। जहां उन्होंने कहा की पिछले कुछ सालों में उन्होंने गेंदबाजों से 2 कदम आगे सोच रखते हुए कुछ शॉट्स को जोड़ा है और नेट पर नियमित पसीना बहाया है। जैसा आप नेट में प्रैक्टिस करते हो वही आपको मैदान पर अंत में देखने मिलता है।

INDvsENG: Suryakumar Yadav reveals that the final match will be played like T20, this will be the game plan
PC: ANI/Twitter

लोगों की अपेक्षा बढ़ने के बाद सूर्यकुमार ने कहा की ये मुझे प्रेरणा देता है की लोग मुझपर भरोसा कर रहे हैं। निजी माइलस्टोन पाना अच्छी बात है लेकिन टीम  की जीत का सहभागी बनना विशेष है ।

सूर्यकुमार ने कैसे की तैयारी



सूर्यकुमार ने बताया की उन्होंने कोच से बात की और में सेशन में जमकर पसीना बहाया जिससे की वे जान सके की पिच कैसी है कैसी कंडीशन होगी , विकेट कैसा है और मैं अपना गेम एंजॉय कर रहा हूं।

रोहित की बारे में कही यह बात

सूर्यकुमार ने बताया की कप्तान रोहित शर्मा उन्हें तब से देख रहे हैं जब से वे डोमेस्टिक क्रिकेट मुंबई से खेल रहे हैं। वहीं क्रिकेट पर उनकी चर्चा काफ़ी रहती है। उन्होंने यह भी कहा की प्रेशर के समय कैसे स्तिथि को नियंत्रित करना है ।



कैसे चीजों को अपने अनुकूल करना है ये सब बात वे कप्तान रोहित से करते आए हैं और रोहित ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है। सूर्यकुमार ने यह भी कहा की वे अच्छा प्रदर्शन कर मैच भारत को जीतना चाहेगी।

भारत और इंग्लैंड के वंडे आंकड़े

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए कुल 105 वंडे मैच में भारत ने 56 और इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं। वहीं 3 मैच नतीजे और 2 मैच टाई रही है। इंग्लैंड की मैदान पर हुए मैच की बात किंजाए तो इंग्लैंड की टीम ने कुल 44 मैच में 23 मैच और भारत ने 17 मैच में जीत दर्ज की है।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here