भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। जहाँ इस मैच को भारतीय टीम जीतकर सीरीज को कब्ज़ा करने के इरादे से उत्तरी है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 246 रन बनाए हैं। जहाँ जीत के लिए भारतीय टीम को 247 रन की डरकर है ।
भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल रहे। जहाँ उन्होंने 10 ओवर में बहुमूल्य 4 विकेट चटकाए। वहीं, पिछले मैच के हीरो जसप्रीत बुमराह ने 2 और आलराउंडर प्लेयर हार्दिक पंड्या को 2-2 विकेट मिले।

इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर रहे मोईन अली जिन्होंने 64 गेंद में 47 रन की पारी खेली वहीँ विली ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 41 रन बनाये । लिविंगस्टोन ने 33 रन बनाये ।
चतुर चहल की फिरकी में फसे इंग्लिश बल्लेबाज़
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धारधार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और इंग्लिश बल्लेबाज को खूब तंग किया । युजवेंद्र चहल ने जॉनी बेयरस्टो को 38 रन पर बोल्ड किया। चहल की सीधी फ़्लइटेड गेंद पर फुलर गेंद पर बेयरस्टो स्लॉग स्लॉग स्वीप लगाने के चक्कर में चूक गए और गेंद का मिलान गेंद जाकर सीधे विकेट पर लगी। बेयरस्टो 38 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए।

रुट और बेन स्टोक्स को किया एलबीडबल्यू आउट
चहल ने इसके ठीक बाद बेहद आक्रामक बल्लेबाज़ जो रूट को भी पगबाधा आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया जहाँ आउट होने से पहले उन्होंने 21 गेंद का सामना किया और सिर्फ 11 रन बनाये थे । पिछले मैच में रुट 0 रन पर आउट हुए थे ।। बेन स्टोक्स को भी LBW आउट कर चहल ने अपना तीसरा विकेट लिया । स्टोक्स 23 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। चहल की लगातार तीन गेंद पर बेन स्टोक्स ने रिवर्स शॉट खेला वहीँ चतुर चहल ने गेंद की लेंथ में बदलाव कर बेन स्टोक्स को भी चलता किया ।
चौथा विकेट चहल ने मोईन अली के रूप में लिया जहाँ अली पूरी तरह से टिक चुके थे और भारत को इनका विकेट लेना जरूरी हो गया था जहाँ वह एक छोर से रन गति तेज कर रहे थे । वहीँ चहल ने 42 वे ओवर की आखिरी गेंद पर 47 रन के स्कोर पर अली को कैच आउट जडेजा के हाथों करवाकर पाने 4 विकेट पुरे किये ।
वीडियो
Poor Shot Selection @englandcricket 😒😒#EngvInd pic.twitter.com/rfE6Ei9vg0
— Akash (@Akash_c8) July 14, 2022







