भारत और इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है ।इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने उतरी है। जहां पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत गया था वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरी है ।
भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है जहां से श्रेयस की जगह विराट कोहली को टीम में जगह मिली है। वहीं इंग्लैंड बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है जो उनका यह निर्णय काफी सटीक साबित हो रहा है।
इंग्लैंड को मिली तेज शुरुआत
गौरतलब है जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड को तेज शुरुआत दी । जहां दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन की पारी खेली ।वहीं इसके बाद जेसन रॉय का पहला विकेट हार्दिक पांड्या ने लिया जहां उन्होंने सूर्यकुमार के हाथों से उन्हें कैच आउट कराकर पहला झटका दिया। जेसन रॉय 23 रन बनाकर आउट हुए इसके ठीक बाद 15वें ओवर की चौथी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो भी 38 रनों पर आउट हुए।
चहल का चला जादू
इंग्लैंड ने 18 एवं 19 ओवर में दो बड़े विकेट खोए जहां जो रूट और जॉस बटलर का विकेट इंग्लैंड ने खोया । जो रूट को यजुवेंद्र चहल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वहीं बटलर का विकेट मोहम्मद शमी ने उन्हें बोल्ड कर लिया। इसके ठीक बाद बेन स्टोक ने भी अपना विकेट 21 रन पर खोया जहां उन्हें चहल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
डिसलोकेट कंधे को रोहित शर्मा ने किया खुद ठीक

घटना 28 ओवर की पहली गेंद की है जहां जडेजा लिविंगस्टोन को गेंदबाजी कर रहे थे और दुसरी छोर पर मोइन अली थे। मिड ऑफ एरिया पर लिविंगस्टोन ने शॉट खेला जहां एक हाथ से कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद को पकड़ना चाहा और इसी बीच रोहित का बायां कंधा डिसलोकेट हो गया।
रोहित शर्मा ने अपने दाहिने हाथ को अपने कंधे पर ले जाकर घुमाय और उसे तुरंत ही ठीक कर लिया जहां बिना चीजों की मदद लिए रोहित शर्मा ने खुद का कंधा अपने हाथों से ठीक किया।
वीडियो
🙂😐 @ImRo45#INDvsENG https://t.co/3KQhf32ryH
— Asif (@DargaAsif) July 14, 2022







