वीडियो: मोहम्मद शमी की “राकेट रफ़्तार यॉर्कर” से बटलर हुए क्लीन बोल्ड, उड़ा दिए बटलर के होश

0
92
views
Butler clean bowled by Mohammed Shami's
PC: BCCI/Twitter

IND vs ENG  2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में रन मशीन विराट कोहली की भारतीय प्लेइंग XI में वापसी हो रही है। श्रेयस को विश्राम दिया गया है । प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड की टीम में कोई कोई बदलाव नहीं किया है।



भारतीय टीम इस मैच को जीतकर 2-0 से सीरीज को सील करने के इरादे से उत्तरी है वहीँ इंग्लैंड की टीम जीत के साथ वापसी करना चाहेगी । आपको  बता दें की साल 2014 के बाद  द्विपक्षी वनडे सीरीज नहीं हारी है।

Butler clean bowled by Mohammed Shami's "rocket speed yorker", blew Butler's senses
PC: Twitter

जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई दोनों  ने मिलकर 41 रन जोड़े । इंग्लैंड ने पहले छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 35 रन बनाये थे । जेसन रॉय 23 रन पर और जॉनी बेयरस्टो 38 रन पर आउट हुए । दोनों ने इंग्लैंड को ठोस शुरुआत दिलाई । रुट 11 रन पर चहल की फिरकी का शिकार बने । पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये कप्तान बटलर का विकेट मोहम्मद शमी ने चटकाया ।

पांचवीं बार मोहम्मद शमी ने किया बटलर का  शिकार



मोहम्मद शमी जिन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट हासिल किया था और भारत की और से सबसे तेज 150 वन-डे विकेट लेने वाले प्लेयर बने थे वहीँ आज उन्होंने कहर बरपाया । जहाँ इंग्लैंड के कप्तान बटलर को यॉर्कर गेंद पर कोई भी मौका नहीं दिया और बटलर महज 4 रन बनाकर आउट हुए ।

Butler clean bowled by Mohammed Shami's "rocket speed yorker", blew Butler's senses

19 वे ओवर की चौथी गेंद को लेग साइड में फ्लिक करने के चक्कर में मोहम्मद शमी की यॉर्कर गेंद पर पूरी तरह से कप्तान बटलर चूक गए और गेंद बैट और पैड के बीच से गेंद निकल गई और गेंद सीढ़ी स्टंप पर जा लगी और मोहम्मद शमी ने बटलर को चलता किया । जहाँ बटलर लम्बी पारी खेलने के मूड में लग रहे थे ।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here