वीडियो: रोहित शर्मा के “छक्के” से चोटिल हुई भारतीय बच्ची, इस बाद क्या हुआ उड़ा देगा आपके होश !

0
90
views
Indian girl injured by Rohit Sharma's six, what happened after this will blow your senses!
PC:BCCI/Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल में पहला वनडे मैच भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया है । जहाँ टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 110 रनों पर सिमट गई । जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर मैच को जितने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है । वहीँ इस मैच भारतीय बल्लेबाज़ी की पारी के दौरान एक बड़ी घटना घटी ।



मेजबान इंग्लैंड द्वारा दिए गए छोटे 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत के कप्तान और सलामी बल्लेबाज़  रोहित शर्मा ले में दिखे और ताबड़तोड़ नाबाद 76 रनों की पारी खेली जिसमें होने 5 छक्के और 6 चौके जड़े । वहीँ मैदान में रोहित शर्मा के एक छक्के से भारतीय क्रिकेट के नन्ही फैन चोटिल हो गयी ।

Indian girl injured by Rohit Sharma's six, what happened after this will blow your senses!
PC: BCCI

रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा पुल शॉट को स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा जहाँ ददीर्घ में बैठी एक छोटी बच्ची को गेंद जा लगी । जहाँ इस शॉट के बाद कुछ मिनट के लिए मैच को रोका गया । । जहाँ चोटिल लड़की को तुरंत देखने इंग्लैंड के फीजियो पहुंचे और जाँच किया । जहाँ बच्ची को ठीक पाया गया ।  जिसे देख सारे फैंस बेहद खुश लगे ।



घटना 5 वे ओवर की है जहाँ ओवर की तीसरी शॉट पिच गेंद पर रोहित ने अपने पसंदीदा  पुल शॉट लगाया । गेंद और बल्ले का जबरदस्त संपर्क हुआ और गेंद सीमा रेखा के बहार गई ।  कैमरा में साफ दिखा की रोहोत शर्मा के जबरदस्त छक्के से एक छोटी बच्ची चोटिल हो गई । मौके पर बच्ची रोने लगी इसके बाद परिजनों ने उन्हें गोद में उठाया । बच्ची को पास में खड़े उनके परिवार वालों ने गोद में उठाया । इसके बाद मैच को फिर से चालू किया गया । जहाँ उसके बाद मैच में रोहित ने कुल 5 छक्के जड़े ।

ऐसा पहली बार नहीं है की दर्शक बने फैंस छक्के की वजह से चोटिल हों । ऐसा हमें आईपीएल में कई बार देखने मिला था । वहीँ ख़ुशी और राहत देने की बात यह है की बाद में बच्ची को बिलकुल ठीक पाया गया और कोई भी दिक्कत वाली बात नहीं लगी । जहाँ रोहित जिसे हिट मैन भी बोलते हैं उनके ताबड़तोड़ अंदाज़ ने आज फैंस का दिल जीत लिया ।



वीडियो 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here