भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी 20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 49 रन से रौंदकर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है । वहीँ इस जीत के साथ सीरीज को भी भारतीय टीम ने अपना बना लिया है । पहले मैच को 50 रन और दूसरे मैच को 49 रनों से अपने नाम कर रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है । वहीँ अब भारतीय टीम की नज़रें इंग्लैंड को उन्हीं की घरती पर क्लीन स्वीप करने की होगी ।
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रविंद्र जडेजा (46) , ऋषभ पंत (26)। रोहित शर्मा (31) रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन बनाये । जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 17 ओवर में 121 रन बनाकर सिमट गई ।
रोहित शर्मा की तूफानी पारी

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 इंटरनेशनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 155 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 20 गेंद का सामना करते हुए 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाये । इसके साथ ही उनके नाम कई उपलब्धियां मैच के दौरान जुड़ गई हैं जिसका विवरण आगे दिया गया है ।
चौके का तिहरा शतक जड़ने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज़
1)भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने चौके का तिहरा शतक पूरा लिया है । जहाँ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में कुल 3 चौके जड़े वहीँ उन्होंने 300 का आंकड़ा पार कर दिया है ।
2)आपको बता दें की टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक चौके लगाने वाले प्लेयर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं जिनके नाम कुल 325 चौके हैं । वहीँ रोहित शर्मा विश्व के दूसरे सर्वाधिक चौके जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं ।
3)T20I के पहले 6 ओवर में सर्वाधिक चौके जड़ने वाले प्लेयर की लिस्ट में रोहित शर्मा 201 चौके जड़ चुके हैं । वहीँ पहले स्थान पर स्ट्रिलिंग (244) चौके के साथ है ।
4)T20Is में भारतीय क्षेत्ररक्षकों द्वारा सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले प्लेयर बने रोहित शर्मा जिन्होंने 50+ कैच अपने नाम करते । रोहित ने कुल 52 कैच , कोहली ने 44 कैच पकडे हैं ।
5)मैच जीतने में एशियाई टी20ई कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 3 की लिस्ट में रोहित शर्मा 994 रन के साथ अब ऊपर आ चुकी है जहाँ बाबर आज़म (991) तथा कोहली (984) है ।
6)बतौर कप्तान के रूप में सबसे लगातार जीत की लिस्ट में रिकी पोंटिंग (20), रोहोत शर्मा (19) के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं ।
7)खेले गए अधिकांश T20I मैच (पुरुष और महिला दोनों संयुक्त):
127 – रोहित शर्मा (भारत)*
126 – सूजी बेट्स (न्यूज़ीलैंड)
126 – एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया)







