वीडियो: 11 रन पर विराट कोहली को मैथ्यू पॉट्स ने किया “राकेट रफ़्तार” गेंद से क्लीन बोल्ड, हुए चरों खाने चीत  

0
122
views
Video: Matthew Potts did
PC: BCCI/Twitter

बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का निर्णायक मैच रोमांचक हो गया है । जहाँ भारत के 5 विकेट गिर चुके हैं वहीँ खबर लिखे जाने के समय तक ऋषभ पंत और जडेजा मैदान पर हैं ।



इंग्लैंड के नए कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । जहाँ ओवर कास्ट कंडीशन में भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे हैं। सलामी बल्लेबाज़ पुजारा, गिल, कोहली, अय्यर और हनुमा विहारी आउट होकर जा चुके हैं ।

सलामी बल्लेबाज़ों पर एंडरसन का कहर

PC: BCCI/Twitter

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और पॉट्स ने कहर बरपाया । जहाँ अनुभवी गेंदबाज़ एंडरसन ने शानदार स्पेल की गेंदबाज़ी की। पहला विकेट  शुभमन गिल के रूप में गिरा । जहाँ ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को स्लाइस करने के चक्कर में शुभमन के बल्ले से बाहरी किनारा सीधा स्लिप फील्डर जैक क्राउली के हाथों में गई । दूसरी ओर चेतेश्वर पुजारा 46 गेंद में 13 रन की पारी खेलकर खेलने  एंडरसन का शिकार बने । ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद पर पुजारा के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और वे आउट हुए ।

मैथ्यू पॉट्स की धारधार गेंदबाज़ी



दो विकेट गिरने के बाद 22.2 ओवर में मैथ्यू पॉट्स ने हनुमा विहारी को LBW आउट किया ।  बैक ऑफ लेंथ गेंद पर हनुमा विहारी चारो खाने चीत हो गए । हनुमा ने  53 गेंद का सामना करते हुए 20 रन की पारी खेली ।

विराट कोहली का बल्ला फिर रहा खामोश

Video: Matthew Potts did "rocket speed" to Virat Kohli for 11 runs, clean bowled with the ball.
PC: BCCI/Twitter

पारी के 25 वे ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली महज 11 रन पर  मैथ्यू पॉट्स का शिकार बने । जहाँ कवर ड्राइव लगाने के चक्कर में विराट ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को पहले खेलना चाहते थे फिर वे  छोड़ना के चक्कर में बल्ले का अंदुरुनी किनारा लेते हुए गेंद विकेट से जा लगी और विराट क्लीन बोल्ड हो गए । 71 वे शतक की तलाश अब और लम्बी होती दिखाई दे रही है ।

पिछले साल सीरीज स्थगित होने के समय भारत टीम ने 2-1 से बढ़त बनाई हुई थी। लिहाजा भारत के मौका है की भारत इस मैच को ड्रा या जीतकर बीते 15 साल में  इंग्लैंड की धरती पर पहली सीरीज जीत हासिल करे ।



वीडियो 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here