भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा t20 मुकाबला खेल के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।भारतीय टीम दूसरे टी20 श्रृंखला के दूसरे मैच में तीन बदलाव के साथ उतरी है जहां एक बार फिर से उमरान मलिक को टीम में हार्दिक ने बनाए रखा है। वहीं दूसरी ओर संजू सैमसंग की टीम में वापसी हुई है । वहीँ राहुल त्रिपाठी को मौका इस सीरीज में नहीं दिया गया है । वहीँ टीम में 3 बड़े बदलाव हुए हैं, जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।
पहले मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल कर जीत हासिल कर भारतीय टीम 1-0 से आगे है। अगर आज भारतीय टीम दूसरा मैच जीत लेती है तो वह साल 2022 में टी-20 में तीसरी सीरीज अपने नाम करेगी।
फिर से टॉस के बॉस बने हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांडे ने लगातार दूसरा टॉस भी अपने नाम किया। जहां पीच और कंडीशन को देखते हुए हार्दिक पांड्या ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
टीम में हुए 3 बड़े बदलाव
हर्षल पटेल, संजू सैमसन, और रवि बिश्नोई को टीम में जगह दी है।
इन 3 प्लेयर का कटा पत्ता
आवेश खान की जगह हर्षल पटेल, ऋतुराज की जगह संजू सैमसन और चहल की जगह रवि बिश्नोई को जगह दी है ।
सलामी बल्लेबाजी
भारत के ओर से संजू और ईशान किशन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। जहां ऐडर की पहली ओवर में ही चौके के साथ संजू सैमसन ने शुरूआत की है। जहां फैन्स के नजरिए से बेहद खास खबर की आज संजू खेल रहे हैं।
प्लेइंग-11
भारतः ईशान किशन, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमरान मलिक और रवि बिश्नोई।
आयरलैंडः पॉल स्टर्लिंग, एंड्र्यू बालबर्नी (कप्तान), गारेथ डेलनी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, एंडी मैकब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, क्रेग यंग, कोनोर ओल्फेट और जोशुआ लिटिल।







