आयरलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम अब डबलिन की पहुंच चुकी है । जहाँ विकेटकीपर बल्लेबाज़ और आजकल देश के नंबर 1 फिनिशर दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर इसकी जानकारी दे दी है । जहाँ भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी 20 मैच डबलिन में खेली जानी है । भारतीय टीम को आयरलैंड के साथ 26 और 28 जून को टी-20 मैच खेलना है।
कार्तिक के साथ दिखे ये खिलाड़ी
Touchdown Dublin 🇮🇪 pic.twitter.com/qCDxKhVGzR
— DK (@DineshKarthik) June 23, 2022
डबलिन पहुंचकर दिनेश कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से टीम की फोटो साझा किया है । जहाँ उन्होंने कैप्शन में लिखा की ” टच डाउन डबलिन” । फोटो में दीपक हुड्डा, ऋतुराज , अक्षर पटेल, ईशान किशन , रवि बिश्नोई, चहल , अर्शदीप और दिनेश कार्तिक खुद मौजूद हैं ।
आयरलैंड के विरूद्ध हार्दिक होंगे टीम इंडिया के तीसरे captain
आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम कप्तान धोनी और कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भीड़ चुकी है । जहाँ साल 2009 में ICC वर्ल्ड टी 20 मैच में धोनी ने आयरलैंड की टीम को 8 विकेट से रौंदा था । वहीँ दूसरी ओर साल 2018 में विराट कोहली की अगुवाई में आयरलैंड की टीम को भारत ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया था ।

जहाँ पहला मुकाबला भारत ने 76 रन और दूसरा मुकाबला 146 रन के बड़े अंतर से जीता था । वहीँ अब हार्दिक भारत की ओर से तीसरे कप्तान होंगे को की सीरीज में भारत की अगुवाई करेगें ।
इन 4 प्लेयर पर होगी खास नज़र
भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में खेले गए कुल 5 मैच में बेंच पर अर्शदीप और उमरान मलिक के लिए इंडियन क्रिकेट में पदार्पण का सपना थोड़ा लम्बा खींच गया । वहीँ कोच द्रविड़ भी कोई हड़बड़ी में नहीं लगे । जहाँ अब आयरलैंड के खिलाफ उमरान मलिक और अर्शदीप की पदार्पण की कामना सभी फैंस कर रहें हैं ।
संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी को भी होगी जगह की तलाश
लम्बे समय के बाद 31 वर्षीय राहुल त्रिपाठी को टीम इंडिया में मौका मिला है । जहाँ आयरलैंड दौरे पर संजू के साथ राहुल त्रिपाठी का भी नाम आने से फैंस खुश हैं । लेकिन ये ख़ुशी तब दुगुनी होगी जब इन दोनों प्लेयर्स को मौका प्लेइंग XI में मिलेगा ।
इंग्लैंड साथ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए होगी घोषणा
आपको बता दें की जहाँ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम और आयरलैंड दौरे के लिए BCCI ने टीम का ऐलान काफी पहले ही कर दिया था लेकिन अभी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए अलग अलग टीमों की घोषणा की जानी बाकी है । गौरतलब है की आयरलैंड सीरीज के समाप्ति के बाद टीम का चयन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले श्रृंखला के लिए होगा । यह साफ है की आयरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर का चयन टी 20 और वनडे सीरीज के लिए हो सकता है ।







