भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा मुकाबला राजकोट के मैदान पर खेला गया ।जहां रोमांचक मुकाबले को भारतीय टीम के गेंदबाजों ने एकतरफा बनाकर 82 रनों से जीतकर सीरीज में जबरदस्त वापसी करते हुए 2/2 की बराबरी अब कर ली है।
जहां अब फाइनल मुकाबला रविवार को बैंगलोर के मैदान पर खेला जाएगा। वहीँ जीत के बाद राजकोट के मैदान पर बेहद जबरदस्त घटना घटी जब एक सरफिरा फैन ऋषभ पंत के पहले पैर पकड़ने लगा फिर बात नहीं बनी तो पंत को वो सरफिरा फैन खींचने लगा । आगे खबर विस्तार से ।
चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने राजकोट के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी कर के सीरीज को में 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम के दो फिनिशर बल्लेबाज़ों ने अपना दम दिखाया । जहाँ दिनेश कार्तिक ने (55 रन) और 3 छक्के और 3 चौके की मदद से हार्दिक पंड्या ने (46 रन) की आतिशी पारी खेली।
वहीँ जब गेंदबाज़ी का मौका आये तो आवेश खान ने जबरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए करियर बेस्ट (4 विकेट) चटकाए वहीं चहल ने भी 2 विकेट हासिल किये और टीम इंडिया की जीत पक्की की गई । यह जीत पुरे टीम की जीत थी ।

जहाँ टॉप-4 बल्लेबाज़ों के असफल होने के बाबजुद कार्तिक और हार्दिक संकटमोचक बनकर उभरे और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया । पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 16.5 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 87 रन ही बना सकी।
ऋषभ पंत की कप्तानी में लगातार दूसरी जीत
गौरतलब है की भारतीय टीम के कप्तान ने जहाँ पहले 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा था । वहीँ ऋषभ पंत की अगुवाई में एक बार फिर से टीम इंडिया ने वापसी कर के सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया है । हालाकिं ऋषभ का बल्ला अभी भी खामोश है । राजकोट के मैदान में पंत ने 23 गेंद पर 17 रन बनाये ।
जहाँ उनका प्रदर्शन चिंता का विषय है लेकिन टीम की जीत ने कप्तान ऋषभ पंत के प्रदर्शन को कुछ हद तक छुपा भी लिया है । लिहाजा अब उनसे अच्छे प्रदर्शन की दरकार फाइनल मैच में होगी ।
राजकोट में जीत के साथ घुसा सरफिरा फैन
जीत के साथ जब भारतीय टीम मैदान से बाहर निकल रहे थे तभी एक सरफिरा फैन मैदान के अंदर घुस गया और ऋषभ पंत के पाँव को पकड़ लिया इसके बाद ग्राउंड स्टफ ने उसे पकड़ा तो उस फैन ने ऋषभ पंत को फिर से पकड़ना चाहा जिसे बाद में ग्राउंड स्टफ ने मैदान से बाहर लेकर गए ।

अक्सर फैंस अपने पसंदीदा प्लेयर से मिलने के लिए ऐसे कुछ कारनामों को अंजाम देते हैं लेकिन यह भी है की प्लेयर की सुरक्षा का मसला ग्राउंड पुलिस और ग्राउंड स्टाफ पर होती है जहाँ एक चूक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है । हलकिन की अच्छी बात यह रही की कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी ।
वीडियो
#bcci #TeamIndia #INDvsSA #INDvSA #RishabhPant
Indian Cricket Fan Entered The Ground And Touch Rishabh Pant’s Feet. pic.twitter.com/yEIhX4snTc— Duck (@DuckInCricket) June 17, 2022







