भारत और दजशिन अफ्रीका के बीच राजकोट में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच कोई एक्शन भरी फिल्म से कम नहीं रहा । जहाँ हार्दिक और कार्तिक के शानदार पलटवार , आवेश का मार्को पर प्रहार के साथ स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार की जबरदस्त रफ़्तार के सामने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान का मैदान छोड़ना एक फ़िल्मी स्क्रिप्ट सा लगा । जहाँ एक्शन के साथ रोमाँचक भी था । जहाँ 2-0 से पिछड़ रही भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी कर लगातार 2 मैच जीत कर सीरीज को रोमाचंक मोड़ पर लेकर खड़ा कर दिया है जहाँ अब फाइनल मुकाबला रविवार को बैंगलोर में खेला जाना है ।
भुवनेश्वर की तीखी बाउंसर का शिकार हुए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान
चौथे मुलाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 82 रन से हरा दिया है । जहाँ दिनेश कार्तिक (55 रन), हार्दिक पंड्या (46 रन) और आवेश खान (4 विकेट) भारत के जीत के नायक रहे । लेकिन स्विंग किंग भुवनेश्वर ने यह पटकथा अपनी गेंद से लिखी । जहाँ उन्होंने एक तीखी बाउंसर से दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा को रिटायर हर्ट किया और उसके बाद पूरा पासा भारत के पक्ष में मुड़ गया । जहाँ गेंद सीधी दक्षिण अफ्रीका के कप्तान के छाती और हेलमेट पर जा लगी । इसके बाद रन लेने के चक्कर में हाथ में चोट लगा बैठे लेकिन वो दर्द यक़ीनन बाउंसर की ही थी , जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिणा अफ्रीकी टीम ने 16.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना सकी। जहाँ मैदान पर टेंबा बावुमा वापसी तक नहीं आये ।
हार्दिक और कार्तिक के आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए टीम का स्कोर 169 रन तक पहुंचाया जिसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के ऊपर स्कोरबोर्ड का दवाब साफ़ देखा गया ।
भुवनेश्वर कुमार के बाउंसर से हिल गए टेंबा बावुमा
जहाँ बल्लेबाज़ी करने उतरे कप्तान टेंबा बावुमा भुवनेश्वर कुमार की राकेट रफ़्तार गेंद जो की पिच पर पड़ने के साथ सीधी टेंबा बावुमा की छाती पर आई और वे चोटिल हो गए। तीसरे ओवर में भुवी की गेंद पर इसके बाद उन्होंने 2 रन फिर चौका और भी लगाया लेकिन तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वे एक रन लेने भागे और डाइव लगाया जहाँ उन्हें बाए हाथ में चोट से आई ।
लेकिन तब तक बाउंस की चोट ने असर करना शुरू कर दिया था ।वहीँ बावुमा की छाती पर लगी गेंद ने उन्हें थोड़ा परेशां किया और फिजियो ने बाद में उन्हें मैजिक स्प्रे भी लगाया लेकिन उन्होंने मैदान छोड़ने में ही अपनी भलाई समझी और चलते बने । इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका का हार का मंजर पवेलियन से देखा ।

टेंबा बावुमा जगह ड्वेन प्रिटोरियस बल्लेबाजी करने आये लेकिन उनसे पहले डिकॉक रन आउट हो गए ठीक उसके बाद 0 पर ड्वेन प्रिटोरियस भी आउट हो गए। जहाँ इससे काफी दवाब दक्षिण अफ्रीका पर पड़ा जहाँ कप्तान के मैदान छोड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका को समेटने में भारतीय गेंदबाज़ों ने वक़्त बर्बाद नहीं किया ।
वीडियो :
What was that? #INDvsSA #RajkotPitch #TembaBavuma pic.twitter.com/bbp9O0SAtT
— Soni Gupta (@SoniGup46462554) June 17, 2022







