भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मैच राजकोट में खेला जा रहा है। टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आपको बता दें की ऋषभ पंत ने इस सीरीज में चरों के चार टॉस हारे हैं । आज का मैच भारत के करो या मारो वाली स्तिथि में है। जहाँ दक्षिण अफ्रीका जीत के साथ सीरीज को सील करना चाहेगी वहीँ दूसरी ओर भारतीय टीम सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरी है ।
टॉस हरने के बाद भारत के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा की वे भी गेंदबाज़ी करना चाहते थे लेकिन अब जो टीम ने तैयारी की है उस प्रोसेस पर हम फोकस करेगें और अच्छा खेल का प्रदर्शन करेगें । लिहाजा टीम में कोई भी बदलाव नहीं की गई है । इस बार भी ना ही उमरान और ना ही अर्शदीप प्लेइंग XI का हिस्सा हैं ।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने जहाँ पिछले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी । वहीँ आज वे फिर से बुरी तरह फ्लॉप रहे । जहाँ उन्होंने एक चौके की मदद से 7 गेंद में 5 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर क्विंटन डी कॉक को कैच दे बैठे।
ऋतुराज के बाद नंबर-3 पर बैटिंग के लिए श्रेयस अय्यर ने कुछ भी खास नहीं किया और महज 4 रन बनाकर मार्को जेन्सन का शिकार बने । जहाँ आज श्रेयस से बड़ी पारी की उम्मीद थे लेकिन वे भी विफल रहे ।

टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज़ और इन फॉर्म बल्लेबाज़ ईशान किशन ने शुरुआत अच्छी की और अच्छी बल्लेबाज़ी भी की लेकिन वे गलत शॉट खेल बैठे। वहीँ ईशान ने आउट होने से पहले 26 गेंद में 27 रन बनाये और एनरिक नोर्त्या ने उन्हें क्विंटन डि कॉक के हाथों कैच आउट करवाया ।
ईशान ने अपनी पारी में शानदार छक्का लगाया जिसकी चर्चा जोरो पर है ।तीसरे ओवर में ईशान किशन ने मार्को जेन्सन के शार्ट गेंद पर जबरदस्त पुल शॉट खेला और बिहाइंड द स्क्वायर तूफानी हवाई शॉट खेलते हुए गेंद को सीमा रेखा से ऊपर निकल दिया ।
इस शॉट को देख मार्को जेन्सन सन्न रह गए । जहाँ स्टेडियम तालियों की गूंज से भर गई ।
वीडियो
— vikki thakur (@vikkith73274828) June 17, 2022







