वीडियो: ऋषभ पंत से फिर हुई हड़बड़ी में गड़बड़ी, गेंद को “लपेटने” के चक्कर में हुए OUT

0
87
views
Rishabh Pant got out for wrapping the ball, then there was a mess in the hurry
PC: BCCI/Twitter

पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहाँ लाखों दिलों की एक चाहत की इस मैच को किसी भी तरह भारतीय टीम जीते और सीरीज को जीवित बना के रखे। वहीँ लाखों दिलो की प्रार्थना और दुआ कुबूल हुई ।



एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कुल 179 रन बनाए। जहाँ लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पारी 131 रन पर ढेर हो गई  और भारत ने यह मैच 48 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया ।

हालाँकि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई हुई  है। सीरीज का चौथा मुकाबला 17 जून को राजकोट में खेला जाएगा।

कप्तान ऋषभ पंत का ख़राब फॉर्म है जारी



टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला तीसरे टी-20 में भी उनका साथ नहीं दे रहा है । जहाँ बेहद अहम् मैच में उनका बल्ला खामोश रहा और बल्ले से 8 गेंद में महज  6 रन बने। पिछले मैच में भी ऋषभ पंत कुछ खास जलवा  नहीं कर पाए थे और 5 रन बनाकर चलते बने थे । वहीं, पहले मुकाबले में पंत ने  29 रन बनाये थे । जहाँ तीनों मैच में वे गलत शॉट या हड़बड़ी में गड़बड़ी

गैर जिम्मेदाराना शॉट बनी मुसीबत

Rishabh Pant got out for wrapping the ball, then there was a mess in the hurry
PC: BCCI/Twitter

अगर आंकड़ों के लिहाज से बात की जाये तो ऋषभ पंत का ख़राब फॉर्म जारी है जहाँ वे मैदान पर टिक कर ना ही साझेदारी बना पा रहे हैं ना ही बड़े और लम्बे आक्रामक शॉट खेलकर विपक्षी पर दवाब । सबसे बड़ी समस्या पर नज़र डालें तो ऋषभ पंत गलत शॉट का चुनाव करके मानों अपना विकेट जाया कर रहे हैं । जहाँ इस सीरीज के तीनों मैच में जो शॉट उन्होंने चुनकर आउट हुए हैं वे जबरदस्ती के शॉट अधिक लग रहे थे ।

जीवनदान का भी नहीं उठा पाए फायदा



गौरतलब है की ऋषभ पंत को भाग्य का साथ तो जरूर मिला लेकिन ऋषभ पंत ने उस मौके पर चौका नहीं लगाया । गौरतलब है की जब ऋषभ पंत 1 रन के स्कोर पर थे तो प्रिटोरियस की 16 वें ओवर की पहली गेंद पर उनका कैच बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े कप्तान टेंबा बावुमा के हाथों में आकर छिटक गई ।

Rishabh Pant got out for wrapping the ball, then there was a mess in the hurry
PC: BCCI/Twitter

फैंस ने सोचा की आज भाग्य ऋषभ पंत के साथ है और भारत का नया कप्तान बड़ा करेगा । इतना सोच ही रहे थे की महज 3 गेंद के भीतर जो हुआ उसने फैंस का दिल थोड़ कर रख दिया ।



16 वें ओवर की पांचवीं गेंद को मिड ऑफ एरिया पर स्लाइस करने के दौरान गेंद मिस टाइम हुई और गेंद को टेंबा बावुमा ने पकड़ उन्हें चलता किया । जहाँ एक बड़ा विकेट दक्षिण अफ्रीका को मिला ।

वहीँ गौर करने वाली बात यह थी भारत ने तीसरे मैच में शानदार शुरुआत के बाद अपने बीच के 3 विकेट महज 15 रन के भीतर खोये । हालाकिं टीम इंडिया ने इस मैच को जीता लेकिन जिस टोटल की भारतीय टीम तलाश कर रही थी उससे टीम 15 रन पीछे रह गई थी ।



वीडियो : ऋषभ पंत को अपने शॉट सिलेक्शन पर करना होगा काम 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here