BCCI ने किया रिटायर प्लेयर्स की पेंशन लगभग दुगुनी, गावस्कर- कपिलदेव हुए मालामाल, देखें पूरी लिस्ट

0
185
views
bcci-announces-increase-in-monthly-pensions-check-the-list
PC: BCCI

बीसीसीआई ने आज रिटायर हुए प्लेयर की पेंशन दुगुनी करने की खुशखबरी की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है। जहां रिटायर हुए प्लेयर में बल्ले बल्ले हो गई है। वहीं पैसों में दुगुने का लगभग इजाफा होगा जिसकी पूरी लिस्ट बीसीसीआई ने जारी कर दी है।



बोर्ड ऑफ कंट्रोल ऑफ क्रिकेट बीसीसीआई ने सोमवार को अनाउंस कर दिया की महिला वर्ग और पुरुष वर्ग दोनों वर्गों के रिटायर प्लेयर और पुराने अंपायर के पेंशन में इजाफा किया जाएगा। जहां 900 लोगों को फायदा पहुंचेगा।

बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली का ऐलान bcci-announces-increase-in-monthly-pensions)



बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने ऐलान किया कि यह बेहद जरूरी है कि आर्थिक तौर से रिटायर क्रिकेटर ठीक रहे यह बोर्ड की ड्यूटी है कि उनका खास ख्याल रखा जाए। वही अंपायर को भी इस से जोड़ा जाएगा जिससे कि उन्हें भी फायदा पहुंचेगा

ऑनरी सेक्रेटरी बीसीसीआई  जय साह  का बयान

bcci-announces-increase-in-monthly-pensions-check-the-list
PC: BCCI

बीसीसीआई के  सचिव, श्री जय शाह ने कहा: “हमारे क्रिकेटरों का कल्याण और भले के लिए यह कदम उठाया गया है । पूर्व प्लेयर कोण या वर्तमान प्लेयर सभी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और पेंशन राशि बढ़ाना उस दिशा में एक सरहानीय कदम है।

बीसीसीआई पिछले कुछ वर्षों में अंपायरों के योगदान को महत्व देता है और भारतीय क्रिकेट के लिए उनकी सेवाओं के लिए उनका बड़ा आभार करता है । कुल लगभग 900 कर्मियों को योजना का लाभ मिलेगा, जिसमें 75% से अधिक लाभार्थियों को 100% वृद्धि मिलेगी।

बीसीसीआई के मानद कोषाध्यक्ष, श्री अरुण सिंह धूमल ने कहा:



“बीसीसीआई आज जो कुछ भी है, वह अपने पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों के योगदान के कारण है। हमें मासिक पेंशन में वृद्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जो हमारे पूर्व क्रिकेटरों की भलाई के लिए एक संकेत होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे मुकाबले में थे सारे ऑफिशियल शामिल

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले में बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली के साथ अरुण सिंह शामिल थे। पहले से ही पेंशन को बढ़ाए जाने बात पर चल रही थी चर्चा । गौरतलब है की आज इसपर अमली जामा पहना दिया जिससे की कई पूर्व क्रिकेटर महिला और पुरुष वर्ग में खुशी की लहर है।



वर्त्तमान पेंशन  बढ़ा हुआ पेंशन 
1 Rs 15,000 Rs 30,000
2 Rs 22,500 Rs 45,000
3 Rs 30,000 Rs 52,500
4 Rs 37,500 Rs 60,000
5 Rs 50,000 Rs 70,000



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here