भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी 20 मुकाबला कटक के मैदान पर खेला गया । जहाँ दूसरे टी 20 मैच में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर भारतीय खेमें में हलचल बढ़ा दी हैं । जहाँ दूसरे मैच में हार्दिक पंड्या का बल्ला भी खामोश रहा । वे यहां खेले गए भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 9 रन के मामूली स्कोर पर आउट हुए।
हार्दिक पंडया को वेन पर्नेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बात यहाँ तक ही सिमित नहीं रहीं । पर्नेल दिल का साइन दिखाकर हार्दिक को चिढ़ाना चाहा । वहीँ इसके बाद हार्दिक तमतमाते हुए मैदान से बहार जाते दिखाई दिए . चेहरे पर आउट होने का गुस्सा साफ़ दिखाई दे रहा था । जहाँ सोशल मीडिया पर इस वाकया की चर्चा ज़ोरों पर दिखाई दी ।

भारत के कप्तान ऋषभ पंत के गैर जिम्मेदाराना शॉट के बाद महाराज की गेंद पर आउट होने के बाद मैदान पर हार्दिक पंड्या बैटिंग करनेके लिए उतरे । भारतीय फैंस को हार्दिक से उम्मीदें थी की वे अच्छा प्रदर्शन करेगें जहाँ कटक में अभ्यास सत्र के दौरान फैंस के बीच हार्दिक ने जबरदस्त शॉट्स खेले थे ।
13वें ओवर की चौथी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज पर्नेल ने हार्दिक को क्लेम बोल्ड कर सनसनी फैला दी। जहाँ पर्नेल की सटीक इन स्विंग की जाल में हार्दिक फसे और गेंद स्टंप्स को ले उड़ी। जहाँ हार्दिक के इस बड़े विकेट के बाद पर्नेल बेहद खुश दिखे और अलग ढांड से दिल का देखकर सेलिब्रेट किया ।

जहाँ पर्नेल ने दिल दिखाकर हार्दिक को मॉक करने की कोशिश कर दी । हालांकि, हार्दिक ने इस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की लेकिन उनके चेहरे के गुस्से ने सब बयान कर दिया ।
इस मैच को भारतीय टीम ने कुल चार विकेट से हारा। वह सीरीज इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान टीम पर दवाब बढ़ा दिया है और सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली है ।
चोट से वापसी कर रहे हैं पंड्या
6 महीने के बाद अपने आप पर पूरा काम कर के हार्दिक ने जबरदस्त अंदाज़ में वापसी की है । जहाँ पहले आईपीएल 2022 के गुजरात को ट्रॉफी दिलवाई वहीँ टीम इंडिया के उपकप्तान के रूप में खेल रहे हार्दिक ने पहले मैच में शानदार खेल का परिचय दिया ।
वीडियो :
— vikki thakur (@vikkith73274828) June 13, 2022







