IND vs NZ WTC Final: फाइनल मैच में ये हो सकती है भारत की खतरनाक संभावित XI

0
65
views
IND vs NZ WTC Final:IND PREDICTED PLAYING XI

साउथैमप्टन के रोज बाउल के मैदान में भारत और न्‍यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का (World Test Championship Final) का हाई वोल्टेज फाइनल  मैच 18 से 22 जून के बीच खेला जाना है ।

दोनों ही टीम भारतीय और न्यूजीलैंड इस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी को जीतकर इतिहास दर्ज करना चाहेगी भारत और न्‍यूजीलैंड के वर्ल्ड कप फाइनल के सफर पर एक नज़र डालें तो विदेशी सरजमीन पर विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से ज्यादा जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है ।

आँकड़ों की भाषा में बात करें तो भारतीय टीम का इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैचों के दौरान विदेशी जमीन पर रेकॉर्ड न्यूजीलैंड टीम से काफी अच्छा रहा है । लिहाजा भारतीय टीम को अपनी लय बरक़रार रखने की जरूरत होगी।

साल 2019- 2021 के बीच न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 5 सीरीज अपनी धरती पर खेला है जिसमें कीवी ने  पाकिस्तान,भारत और वेस्टइंडीज को मात देकर अंक प्रतिशत के आधार पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी भिड़ंत के लिए अपनी जगह बना ली थी ।

कहां और कब खेला जाएगा भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल? (World test championship final schedule)

भारतीय और न्यूजीलैंड की बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हाई वोल्टेज खिताबी मैच  18 जून से 22 जून के बीच साउथैमप्टन के रोज बाउल में खेला जाएगा। गौरतलब है की ICC ne इस  टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 1 अगस्त, 2019 से की थी ।

World test championship final Points Table

पॉइंट टेबल की बात की जाये तो भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में में 6 श्रृंखला खेलीं हैं तथा 520 अंक अर्जित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। गौरतलब है की भारतीय टीम 520 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर रही। दूसरी ओर 420 अंक के साथ कीवी दूसरे पायदान पर रही ।

World test championship फाइनल : भारत की संभावित XI

1 शुभमन गिल
2 रोहित शर्मा
3 चेतेश्वर पुजारा
4 विराट कोहली
5 रहाणे
6 ऋषभ पंत
7 रविंद्र जडेजा
8 आश्विन
9 मोहम्मद शमी
10 जसप्रीत बुमराह
11 इशांत शर्मा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here