PAK vs WI: बाबर आजम के शतक से कोहली का ये रिकॉर्ड भी ढेर, PAK की 5 विकेट से जीत, टूटे ये रिकॉर्ड

0
75
views
PAK vs WI: This record of Kohli also piled up with Babar Azam's century, PAK won by 5 wickets, these records were broken
PC: ESPN

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां इस पहले हाई स्कोरिंग मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 49.2 में 4 गेंद शेष रहते हुए 306 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया।

जीत के साथ पाकिस्तान की टीम 1-0 से सीरीज में बढ़त बना चुकी है। इस मैच में बाबर आजम ने विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

शतक के साथ टूटा विराट कोहली का रिकॉर्ड



गौरतलब है कि पहले एक दिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 107 गेंदों पर 103 रनों की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने 13 पारियों में बतौर कप्तान 1000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज कप्तान बन चुके हैं ।

PAK vs WI: This record of Kohli also piled up with Babar Azam's century, PAK won by 5 wickets, these records were broken
PC: ESPN/Twitter

बाबर आजम ने महज 13 पारियों में बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन पूरे किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था जहां उन्होंने 17 पारियों में बतौर कप्तान 1000 रन वनडे में बनाए थे।

शाई होप और रोवमेन पॉवेल ने के लिए तूफानी पारी



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत निराशाजनक रही जहां तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मायर्स 3 रन पर आउट हुए । वहीं सलामी बल्लेबाज होप ने पारी संभाली और 127 रन 134 गेंद पर बनाए। जहां उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का जड़ा। पॉवेल ने 23 गेंद पर 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल वेस्टइंडीज का स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट पर 305 रन पहुंचाया।

पाकिस्तान की ओर से हैरिस रौफ ने 10 ओवर में 77 रन देकर 4 विकेट चटकाए। शाहीन अफरीदी ने 55 रन देकर 2 सफलता अर्जित की। नवाज और शादाब को एक एक सफलता हाथ लगी।

बाबर आज़म की शानदार कप्तानी पारी



बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज फखर ज़मान ने 11 रन बनाये । इमाम  ने 65 रन की पारी खेली बाबर ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 7 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 103 रन बनाए ।वहीं मोहम्मद रिजवान खुश्दिल शाह ने 23 गेंदों पर 4 छक्के और एक चौके की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को इस मैच में 5 विकेट से जीत दिला दी ।

वेस्टइंडीज की गोडसे अलजर्री जोसेफ ने 10 ओवर में 55 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।

टूटे ये रिकॉर्ड



विराट कोहली ने बतौर कप्तान 17 पारी में 1000 रन पूरे किया थे वहीं बाबर आजम ने 13 पारी में यह कारनामा कर नंबर 1 पर आ चुके हैं।

बाबर आजम ने लगातार 2 बार तीन बैक टू बैक शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। जहां वह ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं।



महज 82 पारी में दूसरे सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले प्लेयर बने बाबर आजम जहां इनसे पहले 81 पारी में हासिम अमला ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

बाबर आजम ने वन डे में अपनी 17 वीं शतकीय पारी पूरी की। जहां उन्होंने पहले 60 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here