वीडियो: “अबे चहल तू इधर आ बस में, अरे आशीष भाई बीवी को कहां छोड़ूं मैं” ..आगे जानिए क्या हुआ

0
274
views
PC: Instant Bollywood/Insta

आईपीएल सीजन 15 में कई उतार चढ़ाव देखे जहां नेहरा जी, हार्दिक और गैरी क्रिस्टन की तिकड़ी ने अच्छे अच्छे दिग्गजों से लबरेज टीमों की हवा टाइट की, वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने इस बार अपनी धाक जमाई। हालांकि राजस्थान चैंपियन नहीं बन पाई लेकिन इस सीजन लाखों फैंस का दिल जीतने में जरूर कामयाब रही।



कुछ टीम खिताब जीतती हैं और कुछ दिल ऐसा ही लेखा जोखा रहा राजस्थान और गुजरात का। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता जैसी धाकड़ टीमों को धोबी पछाड़ देने के बाद टॉप 2 में रही इन दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद शानदार और सकारात्मक रहा।

वहीं भारत के बेहतरीन स्टेडियमों में से एक अहमदाबाद  के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए राजस्थान और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबले में हार्दिक पांडे की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदकर जीत हासिल की ।जहां जीत के पीछे जिन तीन व्यक्तियों का बेहद बड़ा हाथ एवं साथ रहा है वह थे हार्दिक पांड्या आशीष नेहरा और गैरी क्रिस्टन जिन्होंने मैदान के बाहर रखकर चक्रव्यूह की रचना की और उस चक्रव्यूह को भेदने में कोई भी टीम कामयाब नहीं हो पाई।



वही सोशल मीडिया पर आईपीएल के उपरांत आशीष नेहरा यजुवेंद्र चहल की बेहद शानदार वीडियो वायरल हो रही है जहां आशीष नेहरा यजुवेंद्र चहल को बस में बैठने के लिए बोल रहे हैं वहीं बेबाक अंदाज में चहल भी मुस्कुराते हुए कह रहे हैं धनश्री भी साथ में है उसे कहां छोड़ू,  लेकिन नेहरा की जिद के सामने चहल की एक नहीं चल रही है । यह साफ़ देखा गया ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आईपीएल 2022 में पर्पल कैप होल्डर यजुवेंद्र चहल ने आईपीएल सीजन 15 में 17 मैचों में कुल 27 विकेट चटकाए जहां उन्होंने हंसरंगा को पकड़ते हुए पर्पल कैप पर कब्जा कर इतिहास रच दिया ।गौरतलब है कि पर्पल कैप की रेस में हंसरंगा एवं  रबाडा उनके प्रतिद्वंदी में से एक थे।



वहीं इस साल आशीष नेहरा ने जिस मुकाम पर गुजरात टाइटंस को पहुंचाया वह बेहद काबिले तारीफ था जहां क्रिकेट विशेषज्ञों की माने तो गुजरात टाइटंस को सीजन की सबसे कमजोर कड़ियों में से गिना जा रहा था लेकिन गैरी क्रिस्टन  आशीष नेहरा और नए कैप्टन कूल हार्दिक पांड्या की तिकड़ी ने इतिहास रचते हुए गुजरात टाइटंस को आईपीएल सीजन 15 का चैंपियन बनाया जहां आईपीएल सीजन 15 में गुजरा टाइटंस के मेंटर और  हेड कोच  नेहरा और क्रिस्टन ने बेहद सकारात्मक अंदाज में पूरी टीम को एक लड़ी में पिरोने का काम किया। वही गैरी क्रिस्टन ने अपनी चतुराई एवं क्रिकेट की बारीकियों और समझ का बेहतरीन उपयोग करते हुए गुजरात  टाइटंस को जीत का मंत्र दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here