मुंबई इंडियंस और दिल्ली के बीच आईपीएल 2022 के 69वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत हासिल कर बैंगलोर के लिए प्लेऑफ का दरवाजा खोल दिया। जहाँ मुंबई ने जीत के साथ दिल्ली का प्लेऑफ का सपना चकनाचूर किया वहीँ बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है, वहीं दिल्ली का सफर यहीं समाप्त हो गया है। इस मुकाबल में बैंगलोर के समर्थक भी घुस आये और जमकर RCB-RCB के नारे लगाकर मुंबई का समर्थन किया वहीँ पंत के लिए सर दर्द बन गए ।
“कंगाली में आटा गिला” ये तो कहावत आपने सुनी होगी । जहाँ दिल्ली के कप्तान से मैच के दौरान कैच भी छूटी वहीँ DRS रिव्यु भी नहीं ली गई जिसके वजह से फैंस के पहले ही निशान पर पंत आ गए ।
साफ साफ़ अतिरिक्त दवाब वह अनुभव करते दिखे । वहीँ बैंगलोर के फैंस ने भी जमकर उन्हें सर दर्द दी । जहाँ दिल्ली और मुंबई के लिए चीयर करने वाले कम और बैंगलोर को चीयर करने वाले लोग ज्यादा दिखे ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए । इस स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 5 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली। मुंबई के टिम डेविड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 11 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेलकर मुंबई टीम को जीत दिलाई।

वही सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन ने 48 रनों की पारी खेली। आरसीबी के अलावा गुजरात, लखनऊ और राजस्थान प्लेऑफ में पहुंच गई है।
ऋषभ की 2 बड़ी गलतियों ने टीम को प्लेऑफ की होड़ से बाहर करवाने में बड़ी भूमिका निभाई । जहाँ 12 वें ओवर मे कुलदीप यादव की गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस का आसान कैच ऋषभ पंत से छूटा। वहीँ उसके ठीक बाद 15वें ओवर में 0 के स्कोर पर टिम डेविड का शार्दुल की गेंद पर कैच पकड़ कर भी पंत ने DRS नहीं लिया। ये ऐसा क्यों किया यह पता भी नहीं चला और दोनों ही खिलाड़ियों ने जीवनदान का पूरा भरपूर लुफ्त उठाया।
ऋषभ पंत जहाँ दवाब महसूस कर रहे थे वहीँ दूसरी और बैंगलोर के फैंस जबरदस्त तरीके से मैदान से चीयर कर रहे थे मानों मैच मुंबई और दिल्ली का नहीं बल्कि बैंगलोर और दिल्ली का हो रहा हो ।शायद ही इतना दवाब पंत को मैदान के बीच अनुभव हुआ हो । वहीँ इस हार के बाद प्लेऑफ की चार टीमों के नाम सामने आ गए हैं ।
200k+ unreal ❤️ https://t.co/WWX5FS7Ulg
— S (@kokkilidevara) May 22, 2022
25 मई को होने वाले पहले एलिमिनेटर में RCB की टीम लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए नजर आएगी।







