दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले टी 20 महा मुकाबले के लिए BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम के 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है । जहाँ इस घोसना से साफ़ है की आईपीएल के खेल को देखते हुए टीम का चयन किया गया है । IPL में अपनी तेज गेंदबाज़ी से सबको प्रभावित करने वाले उमरान मलिक को टीम में जगह दी गई है । वहीँ पंजाब किंग्स के शानदार गेंदबाज़ अर्शदीप का चयन टीम में बेहद खास है ।
अपने शानदार अंदाज़ में आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने वाले दिनेश कार्तिक को भी और लम्बाई समय के बाद आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पंड्या को जगह दी गई है । आपको बता दें की 3 साल के बाद दिनेश कार्तिक टी-20 इंटरनेशनल मैच में खेलते नज़र आयेगें जहाँ इससे पहले 27 फरवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध मैच खेला था ।

PC: IPL/BCCI
हार्दिक नहीं लोकेश राहुल बने कप्तान
आपको बता दें की लोकेश राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है । जहाँ लखनऊ के भावी कप्तान लोकेश राहुल ने अब तक सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है ।
भारत एयर दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच T20 मैच की सीरीज खेली जाएगी । इसके ठीक बाद भारतीय टीम दो T20 मैच खेलने आयरलैंड जाएगी। जहाँ पहले से ही 2 टेस्ट मैच की टिकट सोल्ड हो चुकी हैं । जहाँ क्रिकेट को बढ़ावा और जागरूक करने के लिए भी सीरीज का आयोजन है । T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय सिलेक्टर्स ने IPL के युवा और जिस प्लेयर ने प्रभावित किया है उन्हें मौका दिया है ।
राहुल त्रिपाठी और संजू को नहीं मिल मौका

हैदराबाद के कोच टॉम मूडी के अनुसार राहुल त्रिपाठी पक्के हुए खिलाडी हैं और उन्हें टीम में जगह मिली चाहिए थी । वहीँ हरसा भोगले , आकाश चोपड़ा , इरफ़ान पठान के अनुसार इस साल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया है जहाँ उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए थी । वहीँ संजू सैमसन को भी टीम ने मौका नहीं दिया है ।
रोहित, विराट और बुमराह को दिया गया रेस्ट
टी-20 टीम के साथ ही इंग्लैंड सीरीज के दौरान के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान किया गया है। इस सीरीज में भारतीय टीम इंग्लैंड से 2-1 से आगे है। इस टेस्ट के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया हैं। इन्हें टी-20 सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है।
इंग्लैंड टेस्ट के लिए टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दूल ठाकुर , मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:

केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।







