IPL 2022 के 68वें मुकाबले में आश्विन ने ग़दर मचा दी । जहाँ राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदकर बड़े ही शान से प्लेऑफ में तीसरी जगह पर काबिज हो चुके हैं । इस शानदार जीत के साथ 4 साल बाद राजस्थान ने प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। अश्विन जीत के नायक रहे जहाँ उन्होंने महज 23 गेंद पर शानदार आतिशी 40 रन की पारी खेल मैच को राजस्थान के नाम किया । वहीं, सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी ने शानदार 59 रन की पारी खेली । चेन्नई के लिए प्रशांत सोलंकी ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए ।
चेन्नई ने टॉस कीटकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाये । चेन्नई की तरफ से उ मोईन अली ने सबसे अधिक 93 रनों की पारी खेली।राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल और ओबेद मैककॉय ने 2-2 विकेट लिए।
राजस्थान-सीएसके के मैच में बने 12 बड़े रिकॉर्ड
1. रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 23 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से आतिशी 40 रनों की नाबाद पारी खेली है। वहीँ आईपीएल में 10 साल में यह तीसरा मौका था जब उन्हें मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।
2। यशस्वी जायसवाल ने अपने आईपीएल करियर में 500 रन पूरा कर लिया है। युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 44 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली, जहाँ उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का जड़ा ।

3. आईपीएल 2022 में अंकतालिका में राजस्थान की टीम लीग मैच के उपरांत दूसरे पायदान पर है। इससे पहले साल 2008 में राजस्थान की टीम पहले पायदान पर मौजूद थी। 13 साल बाद ऐसा मौका आया है जब राजस्थान की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आई है ।
4. रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार बतौर बल्लेबाज़ 40 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाया है। इससे पहले उन्हें 2 मैच में मैन ऑफ द मैच के ख़िताब दिए गए थे जिसमें की उनका योगदान गेंद से था ।
5. चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर मोईन अली ने राजस्थान के खिलाफ इस मैच में 57 गेंदों पर 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 93 रनों की पारी खेली । उस दौरान उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के लिए मात्र 19 गेंदों का सामना किया। इस तरह आईपीएल के मौजूदा सीजन में मोईन अली ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। इससे पहले पैट कमिंस ने 14 गेंदों पर यह कारनामा कर चुके हैं । वहीँ बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की तौर पर उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक इस आईपीएल 2022 में जमाया ।
6) 2022 आईपीएल में जोस बटलर, पहले 7 मैच में 81.83 औसत और 161.51 सर और अगले 7 मैच
बटलर ने 19.71 औसत और 111.29 सर से रन बनाये हैं ।
7) इस सीजन में पहली बार हुआ जब चेन्नई की तरफ से एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज़ ने 400+ रन का आंकड़ा पार नहीं किया ।

8) पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर (आईपीएल)
87 – सुरेश रैना बनाम पंजाब
74 – एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली
63 – ईशान किशन बनाम SRH
62 – डेविड वार्नर बनाम कोलकाता
59 – मोईन अली बनाम राजस्थान
9) आईपीएल सीजन में किसी भारतीय क्षेत्ररक्षक द्वारा सर्वाधिक कैच लेने के रिकॉर्ड में रियान पराग 15 कैच लेकर टॉप पर आ गए हैं ।
10)आईपीएल सीजन में भारतीय स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर बने चहल जहाँ अब तक उन्होंने 26 विकेट अपने नाम कर चुके हैं वहीँ उन्होंने साल 2013 में हरभजन के 24 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है ।
11) IPL2022 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे प्लेयर बने मोईन अली, जहाँ उन्होंने 19 गेंद पर अर्धशतकीय पारी खेली । वहीँ इस साल 14 गेंद में मुंबई के खिलाफ कम्मिंस 14 गेंद पर 50 रन बना चुके हैं ।

12) संजू सैमसन ने इस साल सबसे अधिक टॉस हारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है , जहाँ उन्होंने 12 दफा इस साल आईपीएल 2022 में टॉस हारी है ।
पॉइंट्स टेबल

चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान के 18 अंक हो गए हैं और पॉइंट टेबल के नंबर 2 पायदान पर काबिज हो चुकी है । वहीँ , गुजरात 20 अंक के साथ टॉप पर काबिज है। तीसरे स्थान पर लखनऊ 18 अंक के साथ है । वहीँ मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाले निर्णय से चौथे पायदान की टीम का पता चल जायेगा । अगर दिल्ली जीती तो चौथी टीम दिल्ली होगी और अगर दिल्ली हारी तो बैंगलोर चौथी टीम बनेगी ।







