भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के सबसे सफल कप्तान हैं सर्वाधिक जीत के साथ उन्होंने नई टीम को शिखर पर पंहुचा दिया है । जहाँ नेहरा और हार्दिक की जुगलबंदी बाकि टीम पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है । कल तक जिस चोटिल हार्दिक के करियर पर सवालियां निशान लगा हुआ था और उनका रिप्लेसमेंट वेंकटेश को माना जा रहा है इन सब कयासों पर अपने प्रदर्शन से हार्दिक ने वार किया है । जहाँ केवल टीम में प्रवेश नहीं बल्कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित को आराम देने की सोच रहा BCCI हार्दिक को कप्तानी देने की सोच में है ।
आईपीएल 2022 का 67वां मुकाबला बैंगलोर और पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी गुजरात के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहाँ इस मुकाबले में बैंगलोर ने गुजरात के दांत 8 विकेट से खट्टे किये । मैच के दौरान गुजरात टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 67 गेंदों पर 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के की मदद से 62 रनों की नाबाद पारी खेली । वहीँ मैच के दौरान एक ऐसा भी समय आया जब हार्दिक का बल्ला हवा में गुलाटियाँ मारने लगा और हार्दिक की पत्नी नताशा इसके देख हैरान हो गयी ।

हवा में उड़ा हार्दिक पांड्या का बल्ला
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विरूद्ध हार्दिक ने आतिशी कप्तानी पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया जहाँ हार्दिक पांड्या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने प्रतिभा के साथ न्याय करते हुए मैदान के चारों दिशाओं में जबरदस्त शॉट लगाया।

हार्दिक की पारी से गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना पाई । उस दौरान एक ऐसा मंजर भी देखने मिला जिसे देखकर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्तांकोविक अचंभित हो गई। इसके बाद दूर गिरे बल्ले को अंपायर लेकर आये और बल्लेबाज़ हार्दिक को बैट थमाया । ।
बैंगलोर के विरूद्ध मैच में घटना 10वां ओवर में घटा जब गेंदबाज़ी करने मैक्सवेल आये । इस ओवर में जोर से शॉट लगाने के प्रयास में हार्दिक पांड्या ने जोर से बल्ला घुमाया, गेंद ने बल्ले का तो समपर्क नहीं किया लेकिन हार्दिक का बल्ला हवा में छूट कर गुलाटियाँ खाने लगा जिसे देख विकेटकीपर दिनेश कार्तिक , हार्दिक और नताशा को यह विश्वास नहीं हुआ की ऐसा कुछ घटित हुआ है ।
हार्दिक पांड्या का वीडियो
नताशा के रिएक्शन
This was scary and hilarious at the same time clearly. Yes we’re amused @Natasa_Official 🤣🤗@hardikpandya7 #IPL2022 #RCBvGT pic.twitter.com/evUwhrHUSv
— Reema Malhotra (@ReemaMalhotra8) May 19, 2022
वीडियो में जैसे ही मैक्सवेल के हाथों से गेंद छूटी वैसे ही हार्दिक ने गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचने के लिए जबरदस्त ढंग से बल्ला घुमाया और बल्ला हाथ से छूट काफी दूर हवा में गुलाटियाँ लगते हुई गया । उसके उपरांत स्टैंड में बैठी हार्दिक की पत्नी नताशा के रिएक्शन ने जाहिर कर दिया की उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ की मैदान पर अभी अभी क्या हुआ है ।







