राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर भारत के पूर्व क्रिकटर अज़हर ने बड़ी टिपण्णी देकर सनसनी फैला दी है । जहाँ आपको बता दें की आईपीएल 2022 के 15 वे सीजन में राजस्थान ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है जहाँ इस बार उन्हें ख़िताब का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है । जहाँ खेले गए अब तक खेले गए 13 मैच में संजू की कप्तानी में टीम ने 8 मैच में जीत दर्ज की हैं I मौजूदा अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स अभी 16 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है ।
वहीँ भारतीय क्रिकेटर के कलाई शॉट के राजा माने जाने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन और लालचंद राजपूत ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू को लेकर बड़ा बयान क्रिकेट ट्रैकर से बातचीत के दौरान साझा किया । । हालाकिं यह उनकी अपनी राय है और भारत में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है ।

लिहाजा संजू को लेकर जो बयान दिया है वो कुछ क्रिकेट फंस को रास नहीं आ रही है । पूर्व भारत के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के अनुसार राजस्थान रॉयल्स की टीम जोस बटलर पर अधिक निर्भरता के साथ है और टीम इस सलामी बल्लेबाज़ पर अधिक आश्रित रहते हैं और भरोसा करते हैं ।
नहीं ले पा रहें जिम्मेदारी
अज़हर के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को चाहिए की जब विकेट जल्दी गिरे तो उन्हें विकेट पर जमकर बल्लेबाज़ी करनी चाहिए और एक छोर से उन्हें ये सुनिश्चित करना चाहिए की उनका विकेट जल्दी ना गवाएं ।

पूर्व प्लेयर अज़हर ने आतिशी बल्लेबाज़ हेटमायर, देवदत्त, संजू , यशस्वी जैसे बल्लेबाज़ों के बाबजूद राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी को कमजोर कहते हुए कहा की पिछले मैच में स्पिनर अश्विन टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए वाले प्लेयर थे । लालचंद राजपूत ने संजू सैमसन के बारे में दलील दी की वाे निश्चित ही टैलेंट के धनी हैं लेकिन वे जिम्मेदारी से नहीं खेल पा रहे जिसकी टीम को दरकार है ।
पूरी टीम बटलर पर निर्भर
क्रिकट्रेकर पर विशेष बातचीत के दौरान अज़हर ने कहा की “राजस्थान रॉयल्स की टीम जोस बटलर पर निर्भर है और टीम बटलर के स्कोर पर ज्यादा निर्भर कर रही है । लिहाजा जब बटलर जल्दी आउट हो रहें हैं तो टीम का स्कोर बेहद कम बन रहा है । जहाँ स्कोर बोर्ड पर बिना बटलर के राजस्थान कम स्कोर पोस्ट कर रही हैं ।
संजू सैमसन पर नहीं कर सकते अधिक भरोसा!
अज़हर के अनुसार टीम संजू सैमसन पर अधिक भरोसा नहीं दिखा सकती क्यूंकि उनका प्रदर्शन एक स्तरीय नहीं रहा है । जहाँ वह कभी बेहद अच्छा खेलते हैं और कभी अपने गलत शॉट चयन से सस्ते पर आउट होते हैं । लिहाजा उन्हें यह समझना चाहिए की मैच एक दौरान 10 से 12 ओवर शेष रहने पर अपना विकेट फेकें नहीं । अगर आश्विन आपके ऊपर जाकर बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेल रहे हैं तो इसका मैच साफ़ है की आपकी बल्लेबाज़ी में कमजोरी और खामियां हैं ।
लालचंद राजपूत के अनुसार , “ संजू के पास अच्छा अनुभव और प्रतिभा की कमी बिलकुल नहीं है लेकिन वह गैर जिम्मेदार शॉट खेलकर आउट होते हैं यह चिंता का विषय है । जिम्मेदारी का निर्वाहन टीम के कप्तान संजू को करना होगा ।
हेटमायर की गैरमौजूदगी ने यह साफ़ बतला दिया है की फिनिशर का अधिक विकल्प टीम के पास मौजूद नहीं है लिहाजा टॉप 3 बल्लेबाज़ों को जिम्मेदारी लेते हुए अधिक से अधिक ओवर खेलने की दरकार है जिससे की टीम अच्छा कर पाए ।







