“विराट कोहली के वीडियो ने बदल दिया मेरे बेटे का जीवन” गुजरात टीम का शुक्रिया

0
201
views
PC: IPL/BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान  और रन मशीन विराट कोहली का नाम ही क्रिकेट को परिभाषित करने के लिए पर्याप्त है । अपने अनुशासन मेहनत और लगन के बलबूते इस मुकाम पर पहुंच कर हर युथ का आइकॉन बनने वाले विराट से प्रेरणा लेकर कई युवा प्लेयर की ज़िन्दगी बदली है ।



जहाँ गुजरात की टीम के ऐसी ही प्लेयर हैं जिन्होंने विराट कोहली की वीडियो देखकर उनसे प्रेरणा लेकर आज वो मुकाम हासिल करने में कामयाब हुआ है जिसकी कई लोग महज कल्पना कर सकते हैं ।  साई सुदर्शन की माँ ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान साझा किया की कैसे विराट कोहली का वीडियो बना उनके बेटे के लिए वरदान ।

"Virat Kohli's video changed my son's life" thanks to the Gujarat team
PC: IPL/BCCI

यूथ आईकॉन  विराट कोहली  इस सीजन में अपने ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं । जहाँ अब ना तो वो भारतीय टीम के कप्तान हैं ना ही वे बैंगलोर टीम के कप्तान हैं लेकिन वो हमेशा से एक लीडर थे और लीडर रहेगें ।  विराट कोहली से आईपीएल  2022 में कई युवा प्लेयर्स टिप्स लेते नज़र आये ।



जहाँ मैच के तुरंत बाद विराट के चारों और युवा प्लेयर्स की सेना मानों जमावड़ा लगाकर मैच की बारीकियों और अपने प्रश्नों के उत्तर ढूंढती हुई दिखाई देती हैं । उनमें से एक साईं सुदर्शन भी हैं जिनके रोले मॉडल विराट हैं और उन्हें भी टॉप स्लेट कई बार देखा गया ।

साईं सुदर्शन का शानदार प्रदर्शन और पीछे छुपी मेहनत



इस सीजन में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात के मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया है । जहाँ इस साल 20 लाख की बेस प्राइस पर गुजरात ने सुदर्शन पर दाव खेलकर आने वाले सीजन के लिए इस खिलाडी को तरासने का काम किया है ।

"Virat Kohli's video changed my son's life" thanks to the Gujarat team
PC: IPL/BCCI

आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो साईं सुदर्शन ने खेले  गए कुल 5 मैचों में कुल 145 आतिशी रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स के विरूद्ध उन्होंने सर्वाधिक  65 रन की पारी खेल सनसनी मचा दी थी ।. लेकिन इन सब के बीच साई सुदर्शन की कहानी उनकी माँ ने बयान की जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।

विराट के वीडियो ने बदला मानसिकता



इस आईपीएल सीजन-15  में  गुजरात  की तरफ से शानदार  बल्लेबाजी करने वाले साईं सुदर्शन में अपने शुरुआत दिनों में अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर गंभीर बिलकुल भी नहीं थे । जहाँ फिटनेश के प्रति उनका रुझान बेहद कम था . जिसका खुलासा साईं  सुदर्शन की मां ने किया . आपको बता दें की साईं की मां  स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग कोच हैं और उनका प्रमुख फोकस  बेटे की फिटनेस  पर रही है।

साई की माता जी उषा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान साझा किया की  ‘बहुत से बच्चों की मनो दशा केवल बल्लेबाज़ी लेने की होती है . शुरुआत में साईं सुदर्शन की भी मानसिकता ऐसी ही कुछ थी । केवल खेल हे नहीं बल्कि फिटनेस का भी खेल में बड़ा योगदान होता है यह विराट की वीडियो देखकर सुदर्शन ने सीखा ।   विराट कोहली के कई वीडियो देखने के बाद सुदर्शन फिटनेस को गंभीरता से लेने लगे और विराट के पद चिह्न पर चलने के लिए हर संभव प्रयास शुरू का दिए ।’.



इसके उपरांत साईं सुदर्शन ने फिटनेस का मन्त्र समझ कर मेरे साथ  प्रशिक्षण करने लगा और फिटनेस के प्रति और जागरूक हो गया । . पिछले 2 साल से साईं ने अपनी फिटनेस के लिए काफी महनत किया जिसका मुझे गर्व है  साईं फिटनेस को लेकर अक्सर सवाल जवाब मुझे किया करते थे और हमेशा मुझसे तर्क वितर्क का सीजन चलता रहता था । मुझे गर्व है की विराट के वीडियो ने उनकी मानसिकता बदली और फिटनेस को लेकर वे काफी जागरूक रही जिसमें विराट के वीडियो का काफी बड़ा योगदान रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here