U19 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम ने किया INDvsWI मैच में भारतीय टीम को सपोर्ट, जीता करोड़ो दिल

0
114
views
U19 World Cup champion Indian team supported Indian team in INDvsWI match, won crores of hearts
PC:BCCI/Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है ।जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज टीम को 238 रनों का टारगेट दिया है ।इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ भारतीय टीम सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेगी और वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को जीतकर श्रृंखला को जीवित रखने का प्रयत्न करेंगे।इस मैच में पांचवीं बार अंडर-19 विश्व कप जीत चुकी भारतीय टीम के सभी युवा खिलाड़ी और सेलेक्टर्स  भारतीय टीम का समर्थन करते हुए नजर आए ।

गुजरात क्रिकेट बोर्ड ने इन चैंपियन को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमंत्रित किया था, वहीँ यह सभी युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए चीयर करते नजर आए। वही अपने सीनियर्स के क्रिकेट को भी देखने का इन्हें गौरव प्राप्त हुआ।

मैच में मौजूद रहे ये लोग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दूसरे वनडे मैच में जहाँ स्टेडियम बिना दर्शकों की सुनी थी वहीँ बीसीसीआई पदाधिकारी – मानद सचिव जयशाह और मानद कोषाध्यक्ष अरुण जी के साथ लक्ष्मण ने वर्ल्ड कप 2022 अंडर 19 के चैंपियंस युवा प्लेयर्स के साथ  नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में टीम के लिए चीयर करते नज़र आये । वहीँ यह विशेष छन था जहाँ भारतीय क्रिकेट का आने वाला भविष्य वर्तमान समय के दिग्गज प्लेयर्स को करीब से देखकर उनकी हौसला अफजाई कर रहा था ।

ये प्लेयर्स रहे मौजूद

हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, शेख रशीद, यश ढुल (कप्तान), निशांत सिंधु, राज बावा, कौशल तांबे, दिनेश बाना (विकेटकीपर), राजवर्धन हैंगरगेकर, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार बेंचआराध्या यादव, सिद्धार्थ यादव, मानव परख, अनीश्वर गौतम, वासु वत्स, गर्व सांगवान ।

भारत की पारी

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के विरूद्ध श्रृंखला के दूसरे वनडे मुकाबले में  (IND vs WI 2nd ODI) में भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर  237 रन बनाये । इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ईशान किशन की जगह आये लोकेश राहुल के साथ नहीं बल्कि  विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ बतौर सलामी जोड़ी मैदान पर उतरने का निर्णय लिया ।लेकिन भारतीय कॅप्टन रोहित शर्मा महज 5 रन पर आउट हुए वहीँ दूसरी ओर ऋषभ पंत 34 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए । भारत की ओर से सर्वाधिक रन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बनाए जहाँ उन्हें अपने करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा । सूर्यकुमार ने  64 रन बनाये । वेस्टइंडीज को इस तरह जीत के लिए भारतीय टीम ने कुल  238 रन का लक्ष्य दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here