IPL 2022 का 64वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जहाँ इस मैच में दिल्ली की टीम ने धाकड़ अंदाज़ में पंजाब किंग्स को 17 रन से रौंद कर प्लेऑफ की उम्मीदों को जगाये रखा है ।
पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया । पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाये।
दिल्ली की ओर से ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने आतिशी पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों पर 131.25 के स्ट्राइक रेट से कुल 63 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े । पंजाब की ओर से लिविंग स्टोन और अर्शदीप ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए ।
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। उनके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। जहाँ पार्टनशिप के ना होना उनकी हार की बड़ी वजहों में से एक बना । टीम के 61 रन पर ही टीम के आधे बल्लेबाज पवेलियन का रास्ता नाप चुके थे ।

शार्दूल ठाकुर के चार विकेट के अलावा कुलदीप-अक्षर के खाते में दो-दो विकेट आए। पंजाब की ओर से जितेश शर्मा ने 34 गेंद में 44 रन की पारी खेली लेकिन साथी प्लेयर का साथ ना मिलने से वे भी जीत का मज़ा पंजाब को नहीं दिला पाए ।
मैन ऑफ द मैच

मैन ऑफ द मैच का ख़िताब शर्दुल ठाकुर को दिया गया . जहाँ उन्होंने 4 विकेट 36 रन देकर लिए थे ।
ऑरेंज कैप (ORANGE-CAP): 64 मैच के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर

आईपीएल के 64 वें मैच के समाप्ति के बाद (ऑरेंज कैप) सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में नया मोड़ सामने आया है । जहाँ पंजाब और दिल्ली के मुकाबले में वार्नर 0 पर आउट हुए । वहीँ अब शिखर धवन ने 19 रन की पारी खेलकर वार्नर के 11 मैचों में बनाये गए 427 रन के बेहद करीब आ गए हैं । धवन ने 13 मैचों में 421 रन बना लिए हैं । टॉप-3 में बटलर (627) रन , लोकेश राहुल (469) रन ओर वार्नर (427) शामिल हैं । वहीँ चौथे स्थान पर 421 रन के साथ अब धवन वार्नर को टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं ।
64 वें मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट के टॉप-10 गेंदबाज़

63वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर ऊपर के क्रम में देखने मिला है । जहाँ चहल 24 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं । वहीँ बैंगलोर के स्पिन गेंदबाज़ हसारंगा 23 विकेट के साथ चहल को चुनौती दे रहे हैं ।
तीसरे स्थान पर रबाडा 22 विकेट के साथ हैं । वहीँ पंजाब के खिलाफ 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाने वाले कुलदीप अब चौथे स्थान पर 20 विकेट के साथ आ गए हैं । नटराजन 18 विकेट के साथ नंबर-5 पर बने हुए हैं ।
पॉइंट्स टेबल पर एक नज़र

पॉइंट्स टेबल अब बड़ा ही दिलचस्प दिखने लगा है अब लड़ाई केवल 2 अंक की नहीं बल्कि नेट रन रेट की भी होगी । गुजरात 20 अंक के साथ प्लेऑफ में है ।राजस्थान की टीम 16 अंक के साथ प्लेऑफ के देहलीज पर है। तीसर स्थान पर 16 अंक के साथ लखनऊ की टीम है ।
चौथे स्थान पर दिल्ली 14 अंक के साथ बैंगलोर को पछाड़ ऊपर आ गई है जहाँ नेट रन रेट की बड़ी वजह से ऐसा हुआ है । बैंगलोर 14 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है । कोलकाता और पंजाब क्रमशः छठे और 7 वे स्थान पर 12 अंक के साथ हैं । चौथे नंबर के लिए लड़ाई दिलचस्प होने वाली है ।







