IPL2022: लगातार 2 हार के बाद लोकेश राहुल का फूटा गुस्सा, सरेआम इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार, गंभीर लेंगे क्लास

0
72
views
Losing skipper, KL Rahul said
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 अब अपने आखिरी चरण में है जहाँ हर मैच के साथ नया समीकरण सामने आ रहा है । वहीँ लगातार  दो मैच में मिली करारी हार के बाद ” पहले आप पहले आप ” के अदब को अब लखनऊ को बदलने की दरकार होगी । रविवार को हुए आईपीएल के 63वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हराया।



इस मुकबाले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाया जिसके जवाब में लखनऊ की टीम आठ विकेट पर 154 रन ही बना पाई  .लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले में 24 रन से हार मिलने के बाद टॉप-2 की पोजीशन से भी हाथ धोना पड़ा ।लखनऊ इस मैच को अपने नामा कर प्लेऑफ में जगह बना सकती थी लिहाजा अब उन्हें इंतज़ार करना पड़ेगा।

गौतम गंभीर ले चुके हैं क्लास



गौरतलब है की यह लगातार लखनऊ की दूसरी हार रही वहीँ पहले मुकाबले में मिली हार के बाद गौतम ने लखनऊ की टीम को यह साफ़ कहा था की जीत का इंटेंट जरूरी है । जीत मिले न मिले कोशिश करना जरूरी है । हम जीत के लिए खेलते हैं और डरकर खेलने वाले के लिए टीम में कोई जगह नहीं है । उसके ठीक बाद मिली दूसरी हार के बाद लखनऊ टीम का मनोबल जरूर हिला होगा ।

लोकेश राहुल ने प्रेजेंटेशन पर कही ये बात



।”मैंने सोचा था की लक्ष्य प्राप्त करने लायक था। यह अच्छी पिच है नई गेंद जाहिर तौर हरकत करेगी ।  हमने अच्छी गेंदबाजी की और उनको बड़े स्कोर से रोका। हमने खुद को बैक किया लेकिन प्लान को अमली जामा नहीं पहना पाए । एक बार फिर बल्लेबाजी यूनिट का दर्शन ख़राब रहा । हमें वापस जाकर इस पर काम करने की जरूरत है।

Losing skipper, KL Rahul said after loosing with rajasthan royals
PC:IPL/BCCI

हमने पावरप्ले में बल्लेबाजी ठीक ना होने की वजह से  तीन-चार मैच गंवाए हैं। सुनिश्चित करें कि जब आप जब अच्छे गेंदबाज़ के सामने खेलते हैं तो किस तरह बचा जाये तो अच्छी शुरुआत टीम को दी जाये । यह पिच पुणे की पिच से काफी बेहतर था ।

गुणवत्ता वाले गेंदबाजों के साथ खेलते हैं और अच्छी शुरुआत करते हैं तो आपको वहां रहने का रास्ता मिल जाता है। मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग करने जा रहे हैं। बस हमने चीजों को क्रियान्वित करने के बारे में सोचना है ।



 

जाहिर तौर पर दबाव में आप जो सोचत हैं वैसा ना हो के दूसरी चीज हो जाती हैं ।। खुद पर सयम और की गेंदबाज़ को टारगेट करना है ये पता होना चाहिए । अब हमें स्मार्ट क्रिकेट पर सोचना चाहिए और जो प्लान है उसको ही मैदान पर क्रियान्वित करने की दरकार है ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here