आईपीएल 2022 में बार बार कभी किस्मत का साथ ना देना कभी गलत शॉट खेलकर आउट होना यह आईपीएल 2022 में कोहली का ख़राब फॉर्म जुखाम की तरह हो गया है विराट का पीछा ही नहीं छोड़ रहा है । आईपीएल सीजन-15 की यह कहानी रही है जहाँ जब जब विराट कोहली फॉर्म में नज़र आने लगते हैं तब तब एक गलत शॉट या भाग्य का साथ ना देना उनकी पारी के अंत का कारन बनती नज़र आ रही है ।
वहीँ यह बात सच में पीड़ा देने वाली है जहाँ एक के बाद एक अच्छी पारी बाकि के टीम के प्लेयर खेल रहे हैं वहीँ विराट का बल्ला खामोश है यह साफ़ दिखता है की विराट के अब मेहनत से अधिक किसी चीज की जरूरत है तो वह है किस्मत की ।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टन ने 70 और जॉनी बेयरस्टो ने 66 रन की आतिशी पारी खेली। बैंगलोर के हर्षल पटेल ने चार विकेट लिए। जवाब में बैंगलोर की टीम 9 विकेट पर 155 रन पर सिमट गई । पंजाब के खिलाफ आईपीएल के 60 वें मैच एमी विराट अच्छे फॉर्म में दिखाई देने ही लगे थे की एक ख़राब शॉट ने आने वाली अच्छी पारी पर फुल स्टॉप लगा दिया ।
जहाँ अच्छे लय में विराट दिखाई देने लगे थे और छक्के और चौके से यह पता चल रहा था की आज एक बड़ी पारी बड़े मौक पर इस स्टार बल्लेबाज़ के बल्ले से निकलने वाली है लेकिन मेहनत पर आजकल किस्मत भारी पड़ती नज़र आ रही है । जहाँ चौथी ओवर की दूसरी ही गेंद पर विराट 14 गेंद में 20 रन बनाकर (2 चौके 1 छक्के ) लगाकर रबाडा की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे ।
बेहद हताश और निराश दिखे विराट । जहाँ एक ओर फैंस की कोहली से विराट पारी की उम्मीद थी लेकिन एक बार फिर अच्छे लय के बाद विराट आउट हुए ।
मौहाल इतना भावुक और हताश रहा की जब विराट कोहली मैदान के बहार आउट होकर जा रहे थे तो वो आसमान के देखत हुए बड़े ही जिससे और हताशा से बात करते जा रहे थे । मानों वह यह पूछ रहे हों की ” आखिर क्यों” ।
Nah man. He was litteraly begging for some luck.😭💔
Virat clearly saying: why always me pic.twitter.com/mG3x3rJ5m6— 101 Gram (@VishaI_18) May 13, 2022
प्रैक्टिस में जी जान से मेहनत करने वाले और अपने अनुशासन के लिए आइडियल माने जाने वाले विराट का ख़राब फर्म अभी भी जारी है हालाकिं इस सीजन एक अर्धशतक विराट के बल्ले से निकली है लेकिन उसके बाद उनका बल्ला खामोश रहा है । फैंस के उम्मीद है की विराट जल्द की कम- बैक करेगें ।







