IPL2022: हार के बाद धोनी ने कहा ” अगर ऐसा होता तो अच्छा होता” जडेजा पर कह दी ये बड़ी बात

0
100
views
IPL2022: After the defeat, Dhoni said,
PC: IPL/BCCI

मुंबई इंडियंस ने  चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है । है और प्लेऑफ के सपने का भी अंत हो चूका  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK की टीम 16 ओवर में 97 रन बना पाई । चेन्नई की तरफ से कप्तान  धोनी ने  36 रन की नाबाद पारी खेली और अंत तक नॉट आउट रहे । मुंबई के बल्लेबाज़ डेनियल सैम्स को तीन सफलता हाथ लगी । जहाँ उन्होंने पारी की पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर खलबली मचा दी थी । लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने संघर्ष करने के बाद  14.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को पाया और 5 विकेट से जीत दर्ज की ।



तिलक वर्मा और ऋतिक की शानदार संघर्ष से भारी साझेदारी

 तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई जहाँ एक समय चेन्नई मुंबई के  ऊपर हवीं पड़ती नज़र आ रही थी वहीँ ऋतिक ने एक छोर को संभाले रखा और अच्छी  18 रन  की पारी खेली । वहीँ मुंबई टीम के स्टार रहे  तिलक ने 34 रन  की नाबाद पारी खेली । टिम डेविड ने 7 गेंदों पर 16 रन बनाकर मैच को मुंबई का बना दिया ।



समीकरण के अनुसार  अगर चेन्नई आखिरी दो मैच जीत भी लेती है तो उसके अधिकतम 12 अंक ही  हो पायेगें । चार टीमों के  पहले से ही 14+ अंक हैं। मुंबई और अब चेन्नई आईपीएल की 2 बेस्ट टीम अब प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

मैच में टॉस के दौरान धोनी ने कहा कि रवींद्र जडेजा टीम के बेहद मजबूत पक्ष हैं. जडेजा से टीम का  कॉम्बिनेशन तय करने में मदद मिलती है. जडेजा उनमें से एक हैं जो किसी नहीं नंबर पर सेट हो जाते हैं ।जडेजा चोट के कारण टी20 लीग के मौजूदा सीजन से बाहर हो चुके हैं.



विकेट कैसा भी हो, 130 से नीचे रन का बचाव करना मुश्किल होता है, अगर इसके आसपास स्कोर होता तो कुछ और बात होती लेकिन मैंने गेंदबाजों से जो कहा वह उन्होंने कर दिखाया । परिणाम के बारे में भूल जाने के लिए कहा था। दोनों युवा तेज गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और मुझे लगता है कि इस तरह का खेल वास्तव में उन्हें खुद पर विश्वास करने में मदद करता है कि परिस्थितियों के बावजूद, जब भी हम शुरुआत करते हैं तो हमें उसी तरह का रवैया रखने की जरूरत होती है और यही सबसे छोटे प्रारूप में जरूरी है।



हम ऐसे दौर से गुजरे हैं जहां हमारे पास तेज गेंदबाजों की कमी थी। साथ ही तेज गेंदबाज भी परिपक्व होने में अपना समय लेते हैं, यदि आप भाग्यशाली हैं तो आपको कोई ऐसा मिल जाता है जो छह महीने के समय में सभी प्रारूपों में खेल सकता है और यही आईपीएल कर रहा है और यह उनमें से बहुतों के लिए एक अवसर है। वे अब थोड़ी साहसी गेंदबाजी करते हैं जो इस तरह के प्रारूप में बहुत महत्वपूर्ण है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here