महेंद्र सिंह धोनी बनने वाले थे मुंबई इंडियंस के कप्तान, इस 1 नियम ने बदल दिया था सारा समीकरण

0
224
views
Mahendra Singh Dhoni was about to become the captain of Mumbai Indians, this 1 rule changed the whole equation
PC: IPL/BCCI

आईपीएल के 2 सबसे सफल कप्तानों की अगर बात की जाए तो रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर आएंगे मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा ने 5 बार टीम को चैंपियन बनाया है ।वही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग चार बार आईपीएल ट्रॉफी के हकदार बनी है ।लेकिन शायद ही कुछ लोग जानते होंगे कि महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत में जब आईपीएल की शुरुआत हो रही थी तब वह मुंबई इंडियन से जुड़ने वाले थे लेकिन एक बड़े नियम ने सारे समीकरण को बदल दिया था।



आईपीएल के मेगा ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े खरीददार टीम मुंबई इंडियंस थे जहां मुंबई इंडियंस  धोनी के लिए कोई भी कीमत देने को तैयार थी लेकिन एक नियम ने सारे समीकरण को बदल दिया।

PC: BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग उस समय शुरुआती चरण में था, जहां क्रिकेट के फैंस को आकर्षित करने के लिए इंडियंस प्लेयर को लोकल टीमों को सपोर्ट करने करने की दरकार थी। वही ओपन ऑक्शन से पहले एक नए नियम के अंतर्गत यह साफ किया गया कि जो भी फेमस क्रिकेटर हैं वह किसी भी लोकल टीम को सपोर्ट करें एवं क्रिकेट को उस स्टेट में बुलंदियों पर लेकर जाएं।



इसी कड़ी में कोलकाता के आइकन सौरव गांगुली बने वहीं मुंबई के आइकन सचिन तेंदुलकर हैदराबाद के आइकन लक्ष्मण  बेंगलुरु का आइकन राहुल द्रविड़ बने यह अभी तय किया गया कि जिस भी खिलाड़ी को आईकॉनिक स्टेटस की उपाधि दी जाएगी उसे 15 फ़ीसदी अतिरिक्त पैसे देकर टीम में शामिल किया जाएगा।

मुंबई इंडियन के आइकॉन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर मिले जिसके बाद मुंबई इंडियंस की निर्धारित बजट को थोड़ा धक्का पहुंचा ।जिसकी बड़ी वजह के कारण मुंबई इंडियंस महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम में सम्मिलित नहीं कर पाई। हालांकि मुंबई इंडियंस पूरी जोरों शोरों से धोनी को अपनी टीम में शामिल करने की सोच रही थी।



वही उसी समय चेन्नई सुपर किंग्स को एक बेहतरीन आइकॉन स्टेटस वाले खिलाड़ी की दरकार थी। जहां उन्होंने धोनी को अपनी टीम में शामिल किया ।हालांकि दिनेश कार्तिक भी इस रेस में शामिल थे लेकिन उनके पास उतना स्टारडम नहीं था जितना कि धोनी के पास था लिहाजा धोनी को चेन्नई सुपर किंग ने अपनी टीम में सम्मिलित किया।



गौरतलब है कि धोनी को चेन्नई सुपर किंग की टीम ने 9. 5 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में सम्मिलित किया था जहां धोनी बिहार के झारखंड से आते हैं वहां की कोई भी टीम नहीं थी। अतः यह तय किया गया चेन्नई सुपर किंग की आईकॉनिक के स्टेटस के साथ धोनी खेलेंगे। अलग इस नियम को बाद में अगले सीजन में हटा लिया गया था।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here